फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Software engineer killed in truck collision

Panipat News: ट्रक ने सामने से कार को मारी टक्कर, हादसे में साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Software engineer killed in truck collision
थर्मल। असंध रोड पर श्री सीमेंट फैक्टरी के पास ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ जुटी तो आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

आरकेपुरम निवासी विनोद पुत्र ईश्वर ने बताया कि वह तीन भाई है। उसका सबसे छोटा भाई नरेश कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 21 जनवरी को रात करीब पौने नौ बजे असंध से अपने घर जा रहा था। उसका भाई नरेश कुमार (43) गांव कुराना में रिश्तेदारी में गया था। वह कुराना से घर लौट रहा था। वह श्री सीमेंट फैक्टरी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने नरेश की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। विनोद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

विनोद ने बताया कि छोटा भाई नरेश न्यू शांति नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करता था। कोरोना काल के बाद से वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। वह एक से दो माह में एक या दो बार ही कंपनी में जाता था। नरेश के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटी और एक दो साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- नरेंद्र कुमार, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed