{"_id":"66ba8db3801afecd7d0af714","slug":"software-engineer-dies-in-car-bolero-collision-panipat-news-c-244-1-pnp1003-122672-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार-बोलेरो की टक्कर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार-बोलेरो की टक्कर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। पानीपत-गोहाना हाईवे पर शाहपुर गांव के नजदीक एक कार और यूपी नंबर की बोलेरो में टक्कर होने के बाद सड़क किनारे पेड़ से टकराने से दिल्ली निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। इंजीनियर कार में हिसार से पानीपत आ रहा था। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थाना इसराना पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को शवगृह में रखवा दिया है।
हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े बजे हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार लोकेश कुमार (33) मूल रूप से उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पल्ला क्षेत्र का रहने वाला था। वह एक समाचार पत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। लोकेश सोमवार को हिसार से पानीपत कार्यालय में आ रहा था। शाहपुर गांव के पास आगे चल रही एक बोलेरो गाड़ी का टायर फट गया। इस कारण लोकेश की कार पीछे से बोलेरो में टकरा गई। लोकेश की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर पेड़ से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने से लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने लोकेश के भाई के आदेश की शिकायत पर बोलेरो चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।