फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Snakes came out in the rain, two people got bitten at different places

Panipat News: बारिश में निकले सांप, अलग-अलग जगह दो को कांटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
Snakes came out in the rain, two people got bitten at different places
पानीपत। बारिश में सांप बाहर निकल आए हैं। वीरवार को एक महिला समेत दो लोगों को सांप ने काट लिया। दोनों जगह कॉमन करैत किस्म के सांप ने काटा है। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। अब दोनों खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से पटना के बाली गांव के फद्दू रविदास ने बताया कि वह फरीदपुर गांव स्थित बजरंग भट्ठे पर परिवार सहित रहते हैं। अब भट्ठे का काम बंद है तो वह यही रहकर मजदूरी करते हैं। वह बुधवार रात को अपने पांचों बच्चों व पत्नी के साथ झुग्गी में सो रहे थे। उनको वीरवार तड़के करीब चार बजे पैर के अंगूठे के पास कुछ काटने का आभास हुआ। उन्होंने मोबाइल की टार्च जलाकर देखी तो पैर के पास काले व सफेद रंग का मोटा सांप था। उसने बच्चों को एक तरफ किया तो सांप बाहर चला गया। उन्होंने बाल्टी के नीचे सांप को रोक दिया। उनके पड़ोसी ने उनको जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं सोनीपत के खेड़ी गुज्जर गांव की महिला सविता को घर पर ही सांप ने काट लिया। सविता ने बताया कि वह वीरवार को घर के काम कर रही थी। इसी समय काले व सफेद रंग के सांप ने पैर के नजदीक काट लिया। परिवार के लोग उनको लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed