{"_id":"63ffbe7ebfed89bc470a5a74","slug":"smuggler-brought-opium-worth-eight-lakhs-from-madhya-pradesh-and-jharkhand-caught-by-police-panipat-news-c-18-1-46515-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मध्य प्रदेश व झारखंड से आठ लाख की अफीम खरीदकर लाया तस्कर, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मध्य प्रदेश व झारखंड से आठ लाख की अफीम खरीदकर लाया तस्कर, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
समालखा। सीआईए-3 ने मंगलवार रात को गांव भोड़वाल माजरी के पास नाकाबंदी कर एक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा है। ये तस्करी का आरोपी मध्य प्रदेश व झारखंड से 2.800 किलोग्राम अफीम खरीदकर लाया था और पानीपत क्षेत्र में इसकी दोगुने दाम में बेचकर मोटे पैसे कमाना चाहता था। इससे पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर नौ दिन के रिमांड पर लिया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मुख्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। सीआईए थ्री प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार शाम को समालखा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उनकी टीम को सूचना मिली थी कि यूपी के बरेली जिले के गांव परसोना निवासी ओमकार पानीपत के सेक्टर छह में किराए पर रहता है। वो मादक पदार्थ बेचता है। वो दिल्ली की ओर से कार में पानीपत आ रहा है। इसी सूचना पर उन्होंने गांव भोड़वाल माजरी मोड़ पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक युवक कार में दिल्ली की ओर से आया। वो पुलिस को देखकर कार खड़ी कर एक पॉलिथीन लेकर भागने का प्रयास करने लगा। उन्होंने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वो ये अफीम मध्य प्रदेश व झारखंड से खरीदकर लाया था। ये अफीम उसे यहां बेचकर मोटे पैसे कमाने थे। अब नौ दिन के रिमांड के दौरान मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।