{"_id":"68a793eb65635e3c19068074","slug":"smh-hospitals-map-cancelled-managers-shocked-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142337-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसएमएच अस्पताल का नक्शा रद्द, प्रबंधकों को लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसएमएच अस्पताल का नक्शा रद्द, प्रबंधकों को लगा झटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जीटी रोड पर दो महीने पहले शुरू 100 बेड के एसएमएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर चारों और से विभागों ने शिकंजा कस दिया है। एक तरफ जहां एडीसी एवं जिला नगर आयुक्त डाॅ. पंकज ने नगरपालिका द्वारा अस्पताल के स्वीकृत नक्शे को रद्द कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ एसडीएम कोर्ट में भी एसएमएच हस्पताल प्रबंधकों को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अस्पताल प्रबंधकों द्वारा पालिका भूमि पर कब्जा करने व गलत तरीके से प्रॉपर्टी आईडी बनाने पर तहसीलदार व पालिका सचिव को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। ऐसे में अस्पताल निदेशकों के साथ अधिकारियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने गत दिनों प्रशासन को शिकायत दी थी। जिसमें जीटी रोड स्थित एसएमएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निदेशकों पर पालिका की जमीन पर कब्जा करने और गलत आईडी पर रजिस्ट्री कराने और नक्शा पास कराने के आरोप लगाए थे। जिला नगर आयुक्त डॉ. पंकज ने गत दिनों सभी पक्षों केा अपने सामने बुलाया था और बयान दर्ज किए थे। कपूर ने इसे बड़ा घोटाला बताया था और इसमें शामिल सभी लोगों पर फर्जीवाड़े, जालसाजी, हेरा फेरी का अपराधिक केस दर्ज कराने व पालिका की जमीन मुक्त कराने की मांग की थी। उनका आरोप है कि करीब 635 वर्ग गज जमी पर कब्जा किया गया है। एडीसी एवं जिला नगर आयुक्त डाॅ. पंकज ने नक्शा रद्द करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अस्पताल की पालिका की भूमि पर कब्जा लेकर चहारदीवारी बनाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के प्रभारी राज सिंह ने नगरपालिका सचिव व तहसीलदार को नोटिस भेजा है। इसमें रिकॉर्ड सहित जवाब तलब किया है।