{"_id":"63fd194b385166c4d6049034","slug":"smell-of-scam-in-fancy-lights-project-people-protested-panipat-news-c-18-1-44198-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फैंसी लाइटों के प्रोजेक्ट में घपले की बू, लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फैंसी लाइटों के प्रोजेक्ट में घपले की बू, लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
पानीपत। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर मशहूर नगर निगम के एक और प्रोजेक्ट में घपले की बू आने लगी है। इस बार फैंसी लाइटों में गड़बड़ी पकड़ी गई है। दरअसल नगर निगम गोहाना रोड पर फैंसी पोल और लाइट लगा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार इनमें घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल कर रहा है। पोल के फाउंडेशन में घटिया सरिया लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सोमवार को इसका विरोध किया। लोगों का आरोप है कि इसमें चार सूत यानी 12 एमएम का सरिया लगाई जानी थी, जबकि ठेकेदार 10 एमएम यानी तीन सूत की सरिया लगा रहा है। यह सरिया पुरानी बताई जा रही है। ऐसे में पोल कभी भी गिर सकता है।
नगर निगम ने गोहाना रोड पर फैंसी लाइट लगाने के लिए 71 लाख रुपये का टेंडर निकाला था, जिसमें गोहाना रोड पर सौ फैंसी पोल और लाइटें लगाई जानी हैं। फैंसी लाइटों का पूरा प्रोजेक्ट करीब डेढ़ करोड़ रुपये का है। इसमें गोहाना रोड के साथ असंध रोड और सेक्टर 25-29 में 210 फैंसी पोल और लाइट लगाई जानी हैं।
लोगों ने कहा कि वैसे तो निगम एक लाइट का साढ़े 73 हजार रुपये का इस्टीमेट बनाया है। इस प्रकार के काम पर सात हजार भी खर्च नहीं होगा। पोल की फाउंडेशन ही गलत बनाई जा रही है। यह पोल का वजन तक सहन नहीं कर पाएगी। इसके अलावा पोल भी अच्छी क्वालिटी के मैटेरियल का नहीं है।
विज्ञापन
निगम ने असंध रोड, गोहाना रोड समेत सेक्टर 25-29 पर 210 फैंसी पोल और लाइट लगवाने के लिए 1.54 करोड़ रुपये के तीन टेंडर लगाए थे, जिसमें एक लाइट की औसतन कीमत करीब 73,628 रुपये बनी। ये लाइटें शहर की सड़कों में हर 30 मीटर के दायरे पर लगनी थी, जो कुल करीब छह किलोमीटर का एरिया कवर करेंगी। इनकी ऊंचाई नौ मीटर की निर्धारित रहेगी। असंध रोड पर 45 लाख 80 हजार से 60 फैंसी पोल और लाइटें, सेक्टर 25-29 में भी 50 डेेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें, गोहाना रोड से रेलवे लाइन तक 71.41 लाख रुपये में सौ डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगेंगी।
लोगों का आरोप है कि इसमें नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों की मिलीभगत है। जिनके दंभ पर ठेकेदार दिन दिहाड़े गलत काम को अंजाम दे रहा है।
ठेकेदार को नोटिस देकर मामले की जांच की जाएगी। अगर मैटेरियल घटिया होगा तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निगम एक्सईएन से भी मामले पर पूछताछ होगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- रमेश कुमार, चीफ इंजीनियर, नगर निगम।