फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Smart alarm management will ensure refinery security

Panipat News: स्मार्ट अलार्म प्रबंधन से होगी रिफाइनरी की सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Smart alarm management will ensure refinery security
मतलौडा। पीआरपीसी (पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स) में एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट अलार्म लगाए जाएंगे। इससे किसी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में पीआरपीसी के सुरक्षा जागरूकता सप्ताह-2025 के अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए हमले में बलिदानियों क वीरता को स्मरण किया। पीआरपीसी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया ने कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई और पीआरपीसी की परिसंपत्तियों और प्रतिष्ठानों को विध्वंसक गतिविधियों से सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को रेखांकित किया। डहरिया ने कहा कि पीआरपीसी की सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एआई आधारित सीसीटीवी निगरानी व स्मार्ट अलार्म प्रबंधन प्रणालियों जैसी उन्नत तकनीकों को अपनाने के महत्व को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप) अजय कैला, मुख्य महाप्रबंधक (पीएनसी) सुधांशु शेखर और मुख्य महाप्रबंधक (पीजे) एसएम नाइक ने अधिकारियों का संदेश पढ़कर सुनाया। जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख द्वारा सुरक्षा पोस्टरों का अनावरण किया और आधुनिक उपकरण, गोला-बारूद एवं उन्नत सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। सीआईएसएफ इकाई ने प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड द्वारा लाइव विस्फोटक पहचान अभ्यास का प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed