फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Small sea vessels increase fares manifold, containers stranded

Panipat News: छोटे समुद्री जहाजों ने बढ़ाया कई गुना किराया, फंसे कंटेनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Small sea vessels increase fares manifold, containers stranded
पानीपत। चीन ने भारत समेत कई देशों के निर्यातकों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। चीन ने समुद्री मालवाहक जहाजों को अपने क्षेत्र में ब्लॉक कर दिया है। इसलिए कंटेनर ले जाने के लिए बड़े जहाज नहीं मिल रहे हैं। छोटे जहाजों ने कंटेनर ले जाने के लिए रेट तीन गुना तक बढ़ा दिए हैं। इसके चलते निर्यातक समय पर बायरों को माल नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए करोड़ों रुपये के ऑर्डर फंसे हुए हैं। एकेले टेक्सटाइल के ही लगभग 4500 कंटेनर पोर्ट पर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

समुद्री जहाज कंपनियों ने हर देश के लिए संभी कंटेनरों का भाड़ा सात हजार डॉलर प्रति कंटेनर कर दिया है। इराक व दुबई का भाड़ा 900 डॉलर प्रति कंटेनर था, अब यहां का भाड़ा 2100 डॉलर प्रति कंटेनर कर दिया है। यूरोप , अमेरिका व जापान का भाड़ा सात हजार डॉलर प्रति कंटेनर तय कर दिया है। ऐसे में निर्यातकों को बचत की बजाय बड़ा घाटा हो रहा है। विदेशी खरीदारों ने फिलहाल काफी ऑर्डर या तो रद्द कर दिए हैं या फिर कंटेनर के दाम कम होने तक माल का वितरण रोक दिया है। इस स्थिति में कई उद्यमियों की रकम भी फंस गई है। उद्यमियों के गोदाम माल से फुल हो गए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स


चीन के ऑर्डर रद्द कर भारत को दे रहे विदेशी

कोरोना वायरस फैलने के बाद से ही विश्व के लगभग सभी देश चीन से नाराज हैं। कोरोना काल में यूरोप, अमेरिका, इंग्लैंड व यूरोप के लगभग सभी देशों ने चीन का बॉयकॉट कर दिया था। पहले जो टेक्सटाइल के ऑर्डर चीन को मिलते थे, वे अब पानीपत को मिल रहे हैं। पानीपत का एक्सपोर्ट 12 हजार करोड़ से बढ़कर 15 हजार करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जहाज कंपनियों ने भाड़ा बहुत अधिक कर दिया- धमीजा
चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद धमीजा ने कहा कि निर्यातकों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। जहाज कंपनियों ने भाड़ा कई कई गुना बढ़ा दिया है। अब बायर भी ऑर्डर कैंसल कर सकते हैं। निर्यातकों में भय बना हुआ है।



चीन की तरफ बड़े जहाज हुए ब्लॉक : सिंह

हम विश्व के लगभग सभी देशों में कंटेनर भेजते हैं। विदेशों से ऑर्डर मिलने के बाद दोनों पार्टी मिलकर कंटेनर कंपनी से संपर्क करती हैं। फिर कंटेनर में माल लोड होकर विदेशों में जाता है। वे कंटेनरों को रवाना करते हैं। पिछले कुछ समय से कंटेनर भेजने के लिए बड़े जहाज नहीं मिल रहे। बड़े जहाज चीन की ओर ब्लॉक हो गए हैं। छोटे जहाज में लिमिटेड कंटेनर जा सकते हैं। उन्होंने कई कई गुना भाड़ा बढ़ा दिया है। ऐसा कब तक चलेगा कुछ कहा नहीं जा सकता।

-जसबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी शिपिंग कंपनी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed