फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Slums should not be removed in winter

Panipat News: ठंड में झुग्गियां न हटाईं जाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Slums should not be removed in winter
पानीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर में डीसी डॉ. वीरेंद्र दहिया ने लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में कुल 71 व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पहुंचे। हनुमान चौक के गडरियों ने डीसी से उनकी झुग्गियां न हटाने की मांग की है। डीसी ने इस संबंध में ईओ को अध्ययन करने के निर्देंश दिए हैं।
विज्ञापन

समाधान शिविर में हनुमान चौक के गडरियों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि उनकी झुग्गी ना उठाई जाए। उनके पास और कोई आसरा नहीं हैं। सर्दी के मौसम में उन पर रहम किया जाए और जो नोटिस भेजा गया है उसपर कार्रवाई नहीं की जाए। उपायुक्त ने ईओ एचएसवीपी को मामले का अध्ययन करने के निर्देश दिए। बड़ौली वासी मोहित ने अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की है। इस संदर्भ में उन्होंने पूरी व्यथा उपायुक्त के समक्ष रखी। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि समाधान शिविर में जो नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते हैं। उनकी समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान करें। शिविर में अलग तरह के लोगों आते हैं उनके साथ हमें शिष्टाचारपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। हमें इनके सामाजिक मानदंड और अपेक्षाएं पर खरा उतरना है। समाधान शिविर में महाराणा के बलराज ने उपायुक्त से कहा कि गांव में बना सर्विस स्टेशन लोगों के लिए सिर दर्द बना है। कई बार सर्विस स्टेशन के पानी से मार्ग बाधित होता है व लोगों के आने जाने में समस्या आती है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जगजीवन राम कालोनी वासी सुनीता ने उपायुक्त से गुहार लगाई कि पहले वो जिस राशन डिपो से राशन लेती थी वह कई महीने से बंद है। उसे सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने उपायुक्त से राशन दिलवाने की मांग की।

उपायुक्त ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को जांच के निर्देश दिए और राशन दिलवाने के लिए कहा। शिकायत कर्ता बिल्लु ने डी प्लान के तहत बनाई गई गली की पेमेंट दिलवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र सिंह, एसडीएम ब्रहमप्रकाश ,सीईओ नरेंद्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed