फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Slight increase in the water level of Yamuna

Panipat News: यमुना के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Slight increase in the water level of Yamuna
पानीपत। बारिश शुरू होते ही यमुना के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में केंद्रीय जल आयोग और सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है। आयोग ने यमुना में पानी का माप देखने के लिए नए सिरे से गेज मीटर लिखवा दिया है। वहीं सिंचाई विभाग ने ठोकर और लाइनिंग का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 352 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फिलहाल यह सामान्य स्थिति है। बारिश तेज होने पर और भी पानी छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

इसके साथ यमुना पुल पर बुधवार को गतिविधियां तेज हो गईं। केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रवीन ने अपने सहयोगी के साथ यमुना पुल का दौरा किया। जेई ने बताया कि यमुना में पानी की रिपोर्ट अब तक दिन में तीन बार दी जाती है। एक जुलाई से पानी बढ़ने की संभावना है। इसके साथ हर घंटे पानी की रिपोर्ट दी जाएगी। सिंचाई विभाग के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू होने पर सिंचाई विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट है। राणा माजरा से हथवाला गांव तक यमुना का करीब 35 किमी का एरिया पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना किनारे स्थित कई गांवों को मिलाकर छह कांप्लेक्स बनाए गए हैं। कांप्लेक्स में एक जेई की ड्यूटी लगाई गई है। जिला में बाढ़ बचाओ प्रबंधन के तहत पत्थरों की पुरानी ठोकरों की मरम्मत व नई लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed