फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six youths molested in an auto driving with a girl returning after shopping

मामा की शादी के लिए शॉपिंग कर घर लौट रही युवती से चलते ऑटो में छह युवकों ने की छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Six youths molested in an auto driving with a girl returning after shopping
पानीपत। चांदनीबाग थानाक्षेत्र में चलते ऑटो में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती के अनुसार वह मामा की शादी के लिए शॉपिंग कर घर लौट रही थी। रास्ते में ऑटो में छह से सात युवक आकर बैठ गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। फुफेरे भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। फोन तोड़ दिया और 15 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चांदनीबाग थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि वह 12 मई को वह अपने फुफेरे भाई के साथ रात साढ़े 10 बजे अपने मामा की शादी के लिए शॉपिंग कर घर लौट रही थी। विद्यानंद कॉलोनी स्थित शंभू फैक्टरी से युवक बाहर निकले और उनके ऑटो में बैठ गए। कुछ दूर चलते ही वे उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। फुफेरे भाई ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। भाई ने फोन मिलाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि युवकों ने भाई से 15 हजार रुपये छीन लिए और मुझे भी थप्पड़ और मुक्के से मारा। युवती ने बताया कि वह उनमें से एक युवक को जानती है, जिसका नाम अरविंद है।
विज्ञापन

थाने में आकर दी धमकी
युवती ने आरोपियों के खिलाफ चांदनीबाग थाने में शिकायत दी थी। इस पर आरोपी अपने मकान मालिक के साथ थाने पहुंच गए और शिकायत वापस लेने के लिए युवती को धमकी दी। कहा कि अगर वह शिकायत वापस नहीं लेगी तो उसे जान से मार देंगे और उसे झूठे केस में फंसवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed