{"_id":"656f8fd57c49020a7d0ed0b5","slug":"six-youths-attacked-friends-in-car-panipat-news-c-244-1-sknl1015-10180-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार सवार दोस्तों पर छह युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार सवार दोस्तों पर छह युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
पानीपत। धर्मगढ़ व बाल जाटान गांव के बीच कार सवार तीन दोस्तों पर छह आरोपियों ने मिलकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। कार चालक का आरोप है कि उससे आरोपी हवाई फायर कर पिस्टल के बल पर 20 हजार रुपये व सोने की चेन लूटकर ले गए। हालांकि पुलिस की जांच में लूटपाट व हवाई फायर करने की वारदात सामने नहीं आई है। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धर्मगढ़ गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह अपने दो साथी सुनील व नरेंद्र के साथ कार में पानीपत से घर लौट रहा था। जब वह गांव के नजदीक बाल जाटान व धर्मगढ़ के बीच पहुंचे तो रास्ते में उनके आगे तीन से चार मोटरसाइकिल पर सवार आठ युवक हथियार लहराते हुए आए और पिस्टल दिखाकर रोक लिया। पिस्टल व तलवार के बल उन्हें कार से नीचे उतारा और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उससे 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। दोनों साथियों के साथ भी मारपीट की। आरोपी दिनेश व कुलदीप ने हवाई फायर करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान दिनेश, कुलदीप उर्फ काला, मोहन, कपिल, मोहित, रोबिन व अन्य आरोपी शामिल थे।
पीड़ित संदीप ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचे तो दिनेश व कुलदीप ने अपने साथियों के साथ घर भी पहुंच गए। उन्होंने वहां पर भी मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी, 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन
बॉक्स
पुलिस की जांच में नहीं मिले लूटपाट व हवाई फायर के साक्ष्य-
जांच अधिकारी एसआई सुरेश ने अपनी जांच में बताया कि वारदात की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा था। जहां पर प्राथमिक जांच में सामने आया कि संदीप अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। धर्मगढ़ के पास वह लघुशंका करने रुके तो गांव की पंचायती जमीन से शराब पीकर लौट रहे दिनेश, कुलदीप, मोहन, कपिल, मोहित, रोबिन ने संदीप के साथ कहासुनी के बाद मारपीट की। सोने की चेन, नकदी छीनना व हवाई फायर करना, कार रोकना उसकी जांच में नहीं पाया गया। इसके बावजूद हालात फिर से से चेक किए जाएंगे।
वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में नामजद छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- इंस्पेक्टर जगजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना।