फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six-year-old girl raped by cousin, FIR lodged

Panipat News: छह साल की बच्ची से रिश्ते के भाई ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old girl raped by cousin, FIR lodged
पानीपत। थाना सदर क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बुआ के बेटे पर बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कर ली। मंगलवार को बच्ची का बाल कल्याण समिति के सामने काउंसिलिंग के लिए लाया गया। काउंसिलिंग के दौरान भी बच्ची ने दुष्कर्म होने की बात कही है। समिति ने इस मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक महिला ने सदर थाने में शिकायत देकर बताया कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। जिस कारण वह अलग रहती हैं। उनकी छह साल की बच्ची उनके ससुराल में दादा-दादी के पास रहती थी। करीब डेढ़ साल पहले बच्ची के बुआ के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे डराकर चुप रहने को कहा। जिस कारण वह चुप रही। कुछ दिन पहले उसने कोर्ट के आदेश पर बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। जिसके बाद बच्ची से बात की तो उसने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। मंगलवार को पुलिस बच्ची की काउंसिलिंग के लिए बाल कल्याण समिति के कार्यालय में लेकर पहुंची।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की सदस्य किरण मलिक ने बताया कि बच्ची की काउंसिलिंग की गई है। जिसमें उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। समिति ने इस मामले में सदर थाना पुलिस को गहनता से जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---वर्जन
महिला के आदेश पर बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बच्ची की काउंसिलिंग कराई गई। फिलहाल जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-सचेत,कार्यवाहक प्रभारी, थाना सदर पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed