फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six workers on hunger strike

छह कर्मचारी भूख हड़ताल पर

Sat, 16 Nov 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 16 Nov 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
Six workers on hunger strike
पानीपत में दैनिक वेतन भोगी कर्मियों ने सहकारी चीनी मिल प्रशासन और सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए क्रमिक अनशन छोड़कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


यूनियन ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक भूख हड़ताल से नहीं उठेंगे। पानीपत सहकारी चीनी मिल के सामने शनिवार को दैनिक वेतन भोगी यूनियन, पानीपत के बैनर तले छह कच्चे कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन


शुगर मिल में कार्यरत कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाने की मांग को लेेकर 31 अक्तूबर से धरने बैठे हैं। इसके बाद पांच नवंबर से यूनियन से जुड़े दो कर्मचारी हर रोज क्रमिक अनशन कर रहे थे। अब यूनियन के प्रधान भीम सिंह, सुभाष, जय प्रकाश, राजिंद्र राजू और हरिपाल अनिश्चितकाल भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान भीम सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के संघर्ष के बाद भी मिल प्रशासन व सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है। अब आरपार की लड़ाई का समय आ गया है। कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर 31 अक्तूबर से धरना और पांच नवंबर से क्रमिक अनशन कर रहे हैं।

इसके बाद भी उनकी कोई चिंता नहीं हैं। सरकार और मिल प्रशासन उनको लंबे समय से बहकाते आ रहे हैं। सैकड़ों कच्चे कर्मचारी 30 वर्षों से भी ज्यादा लंबे समय से मिल में सेवा करते आ रहे हैं। उनकी मेहनत और ईमानदारी की कोई कदर नहीं की।


इसलिए कच्चे कर्मचारियों न थक हार कर प्रदर्शन का रास्ता चुना है। यूनियन ने चेतावनी दी कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाएगा तब उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर बलबीर, कुलदीप, शमशेर, राजेंद्र, रणबीर, कर्मबीर, वीरेंद्र, नरेश, कृष्ण और जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed