फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six thefts, cash and goods worth lakhs blown in two nights

दो रातों में चोरी की छत वारदातों में हजारों की नकदी व लाखों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Six thefts, cash and goods worth lakhs blown in two nights
पानीपत। चोरों ने सोमवार और मंगलवार रात में कुटानी रोड स्थित फैक्टरी, उग्राखेड़ी गांव में मकान से तीन मोबाइल, जयमाता एन्कलेव से पीसीबी बैग, बड़ौली गांव में मोबाइल टावर से सामान, नूरवाला से नकदी सोने के जेवर और मोबाइल चोरी कर लिए। चोरों ने एक ही रात में चोरी की इन छह वारदातों को अंजाम दिया। वारदातों में लाखों का सामान और हजारों की नकदी चोरी हुई है। पीड़ितों ने सभी मामलों में विभिन्न पुलिस थानों में अज्ञात के खिलाफ शिकायतें दी हैं। पुलिस ने मामलों में केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुटानी रोड स्थित कंसल फैक्टरी में रहने वाले इतयाज पुत्र मुख्तयार ने बताया कि वह मंगलवार रात को परिवार के साथ क्वार्टर के छत पर सो रहे थे। सुबह नीचे कमरे में आकर देखा तो ताला टूटा मिला। कमरे से 10 हजार रुपये और सोने के 20 हजार के जेवर चोरी मिले। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कमरे से तीन मोबाइल चोरी: गांव उग्राखेड़ी निवासी गौतम पुत्र गजराज ने बताया कि वो मंगलवार रात को अपने कमरे में सो रहा था। मेज पर उसने अपने तीनों मोबाइल रखे थे। कमरे का दरवाजा खुला था। उसकी तीन बजे नींद खुली तो कमरे में तीन मोबाइल नहीं मिले। उसने सुबह इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय माता एन्क्लेव निवासी जसराम जिंदल पुत्र बारु राम ने बताया कि उनकी खटीक बस्ती के समीप पीवीसी बैग की दुकान है। सोमवार रात को वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान पर आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे मिले। दुकान से एक लाख रुपये के बैग चोरी मिले। उसने किशनपुरा पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी।
आरएस सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर संदीप पुत्र रामभज ने बताया कि उनकी कंपनी ने इंडस टावर लिमिटेड कंपनी से मोबाइल टावर की सुरक्षा का ठेका लिया है। इंडस कंपनी का गांव बड़ौली में मोबाइल टावर है। सोमवार दोपहर सूचना मिली कि टावर डाउन चल रहा है। वह टावर पर पहुंचे तो पता चला कि अज्ञात चोर टावर से बीबीयू चोरी कर ले गए।

नूरवाला क्षेत्र में चोरी की अलग अलग दो घटनाएं हुई। चोरों ने यहां प्रवासी श्रमिक सोरन के कमरे में घुसकर दो मोबाइल व दस हजार रुपये चोरी कर लिए। दूसरी ओर आजाद पुत्र सुरेश के घर से चोरों ने 17 हजार रुपये व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के वक्त पीड़ित छत पर सो रहा था। कमरे के दरवाजे खुले देख पड़ोसियों ने उन्हें घटना के बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed