{"_id":"65c55fe3a007c2e2140c3e05","slug":"six-teams-of-income-tax-department-are-investigating-the-turnover-and-expenses-of-singla-group-panipat-news-c-244-1-pnp1003-113388-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिंगला ग्रुप के टर्नओवर और खर्च की जांच कर रहीं आयकर विभाग की छह टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिंगला ग्रुप के टर्नओवर और खर्च की जांच कर रहीं आयकर विभाग की छह टीमें
विज्ञापन
पानीपत। आयकर विभाग की 36 घंटे से सिंगला ग्रुप के मालिक के सुखदेव नगर, पीवीआर के पास व मॉडल टाउन स्थित आवास, जीटी रोड स्थित सिंगला होटल, पीवीआर के पास स्थित स्टील क्राफ्ट व सेक्टर 25 में सिंगला कारपेट व सिंगला ब्लेंकेट पर दबिश जारी है। टीम ग्रुप के अधिकारियों से उनकी कंपनी का टर्नओवर व खर्च जान रही है। इस पड़ताल में पानीपत आयकर विभाग की टीम को भी शामिल किया है। कंपनी के बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। कंपनी के दूसरी कंपनियों से लेनदेन और जमा कर से संबंधित सभी जानकारी जुटाई जा रही हैं। दूसरे दिन भी कंपनी के गेट पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने कुछ लोगों को अंदर आने से रोक दिया। आयकर विभाग की टीमें पंचकूला व दिल्ली से आई है। छह टीमों में 20 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी है।
जांच के दौरान टीम ने कंपनी के मुख्य प्रबंधक व प्रबंधक को कार्यालय में रहने की हिदायतें दी। इसके अलावा लेखाकार का लेपटॉप और कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल भी कब्जे में लिए गए। सिंगला होटल पर एक टीम और दो टीमें सेक्टर 25 में सिंगला ब्लेंकेट कंपनी में जांच कर रही है। सिंगला ग्रुप की सभी इकाइयों का रिकॉर्ड खंगालने के साथ उनके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया है।