फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six students get a plate of rice, there is no chance of starvation

छह छात्रों को मिलता है एक प्लेट चावल, भूखे मरने की नौबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Six students get a plate of rice, there is no chance of starvation
गांव गांजबड़ की छात्रा साक्षी अपने परिजनों के साथ। - फोटो : Panipat
पानीपत। यूक्रेन में फंसे छात्र मदद की गुहार लगा रहे हैं। कोई हॉस्टल में फंसा है तो कोई बंकर में मदद की आस में है। दूसरी ओर, परिजन बेहद चिंतित हैं। यूक्रेन से लौटी गांव गांजबड़ की बेटी साक्षी ने बताया कि वहां की हालत बहुत खराब है। एक प्लेट चावल छह लोगों को मिलता है। अब वहां भूखे मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

लगातार धमाके सुने जा रहे हैं। जान बचाने के लिए लोग पोलैंड की ओर पैदल ही निकल पड़े हैं। यूक्रेन में फंसे जतिन ने वीडियो कॉल कर बताया कि बंकरों में छुपकर जान बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार से मांग है कि उन्हें जल्द यहां से निकाले। वहीं पोलैंड सरकार भारतीय को अपने देश में आने से रोक रही है, इसलिए चिंता अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

साक्षी ने बताया कि रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है। इससे यूक्रेन के लोगों मेें दहशत है। अपनी जिंदगी बचाने के लिए लोग बंकरों, मेट्रो-रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर रात गुजार रहे हैं। सभी को मदद का इंतजार है। कुछ लोग पैदल ही पोलैंड की ओर जा रहे हैं लेकिन भारतीयों को जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में फंसे छात्र अपने दोस्तों को वीडियो कॉल कर वहां के हालात दिखा रहे हैं। हजारों लोगों की भीड़ पोलैंड की ओर जा रही है। कैसे लोग अपने घरों को छोड़ जान बचाने की कोशिश में जहां-तहां भाग रहे हैं। कोई बंकरों में तो कोई मेट्रो या एयरपोर्ट पर खड़ा उम्मीद लगा रहा है कि कब कोई उन्हें बचाने आएगा। चारों ओर दहशत का माहौल है।

यूक्रेन के डिनप्रो सिटी में गांव बिहौली के रहने वाले जतिन ने वीडियो बनाकर दिखाया कि वे एक हॉस्टल में बंद हैं। भारतीय दूतावास की ओर से भी अभी कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्हें रोज बेसमेंट और बंकरों में रात गुजारनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि उनके साथ करीब 500 छात्र यहां फंसे हुए हैं। उन्हें हॉस्टल से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

यूक्रेन में वीडियो के जरिए वहां की भीड़ को दिखाते हुए भारतीय छात्र।

यूक्रेन में वीडियो के जरिए वहां की भीड़ को दिखाते हुए भारतीय छात्र।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed