{"_id":"66b7d39ba1d83bd8d909e80f","slug":"sithana-and-bohli-villages-declared-drug-free-panipat-news-c-244-1-pnp1004-122557-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिठाना और बोहली गांव नशा मुक्त घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिठाना और बोहली गांव नशा मुक्त घोषित
Sun, 11 Aug 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। पुलिस के नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत शनिवार को सिठाना और बोहली गांव को भी नशा मुक्त घोषित किया गया। अब जिले के नशा मुक्त गावों और वार्डों की संख्या 63 हो गई है। इसमें 57 गांव और छह कॉलोनियां है।
थाना सदर क्षेत्र के दोनों गांव में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सिंह ने गांव के सरपंचों व उपस्थित मौजिज लोगों को बधाई दी और नशे के खिलाफ जागरूक कर नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अन्य ग्राम पंचायतें भी नशा मुक्त गांवों का अनुसरण कर अपने-अपने गांवों को नशा मुक्त करवाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं तथा यूथ क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं, ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। इस मौके पर थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सिठाना के सरपंच सतनाम सिंह व बोहली की सरपंच मंजू देवी मौजूद रही।