फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sitar player Surendra Rawal of Nanheda village will be honored with Haryana Kala Praveen Award.

Panipat News: नन्हेड़ा गांव के सितार वादक सुरेंद्र रावल को हरियाणा कला प्रवीण पुरस्कार से नवाजेगी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sitar player Surendra Rawal of Nanheda village will be honored with Haryana Kala Praveen Award.
बापौली। सनौली खुर्द क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव निवासी सितार वादक सुरेंद्र रावल को कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा सरकार की ओर से 26 जून को हरियाणा कला प्रवीण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें उक्त सम्मान शास्त्रीय वादन विधा (सितार) में दिया जाएगा। उक्त अवार्ड मुख्यमंत्री मनोहरलाल देंगे। सुरेंद्र रावल व उनकी टीम का उनके निर्देशन में सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट सीजन-10 में मुंबई के लिए चयन भी हुआ है।
विज्ञापन

सुरेंद्र रावल की उपलब्धियां अनगिनत हैं। उन्होंने आर्य पीजी कॉलेज से स्नातक करते हुए संगीत की यात्रा आरंभ की और बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड जीता। राज्य भर में उन्होंने संगीत में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। सांगीतिक शिक्षा सुरेंद्र कुमार वर्मा एवं नरेंद्र सिंह सिंहमार की छत्रछाया में शुरू की। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एमए और एमफिल की। वहां प्रोफेसर डॉ. सरोज घोष ने इनकी प्रतिभा को तराशा। सुरेंद्र रावल ने 2010 में नई दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी पर सितार वादन कर देश का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2011 में अपने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। 2012 में उन्हें विश्वविख्यात सितार वादक एवं गुरु पं. हरविंदर शर्मा ने अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया और वर्ष 2012 में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

2017 में भी राष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल कर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में संगीत विभाग में संगीत सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित हुए और 2018 में ये आकाशवाणी के शास्त्रीय संगीत के ग्रेडेड कलाकार बने। सुरेंद्र रावल बांग्लादेश में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए द पूर्वा इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल में भी प्रतिभा बिखेर चुके हैं। इस फेस्टिवल में 40 अन्य देशों के कलाकारों ने भी शिरकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed