फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sister-in-law and her mother-in-law arrested on murder charges, cousin absconding

Panipat News: हत्या के आरोप में भाभी व उसकी सास गिरफ्तार, चचेरा भाई फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and her mother-in-law arrested on murder charges, cousin absconding
पानीपत। खोजकीपुर कलां गांव में परिचालक देवर की हत्या करने के आरोप में भाभी और उसकी सास को बापौली थाना पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी चचेरा भाई फरार हो गया है। धरे गए दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस मृतक परिचालक की हत्या के आरोपी उसके चचेरे भाई की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विदित हो कि सुरेश (50) उत्तराखंड रोडवेज के देहरादून डिपो का चालक था। वे दो दिन पहले ही ड्यूटी से घर आया था। उसका चचेरा भाई राजेंद्र उनके घर के साथ अपना नया मकान बना रहा था। राजेंद्र मकान के शौचालय व रसोई के पानी की निकासी का पाइप सुरेश के मकान की तरफ निकाल रहा था। सुरेश ने पाइप दूसरी तरफ डालने को कहा था। इसी बात पर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। इस पर राजेंद्र ने चचेरे भाई सुरेश पर चाकू से हमला कर दिया। सुरेश का बेटा विशाल व उसकी मां सुमन उसे बचाने के लिए आए तो उन पर भी हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। आरोप है कि हमले में सुरेश के साथ उसकी पत्नी निशा और मां रामरती भी शामिल थी। पुलिस ने मामले में राजेंद्र, उसकी पत्नी निशा व सास रामरती पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को निशा व उसकी सास रामरती को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि राजेंद्र की तलाश में पुलिस की टीम छापामारी कर रही है। दूसरी ओर इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


सुरेश की हत्या के आरोप में निशा और उसकी सास रामरती को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि राजेंद्र फरार है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं राजेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस बापौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed