फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sister beat up brother and sister-in-law with husband for not compromising in court case

समझौता न करने पर बहन ने पति के साथ मिलकर भाई और भाभी को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sister beat up brother and sister-in-law with husband for not compromising in court case
गांव गढ़ सरनाई में कोर्ट में चल रहे केस में समझौता न करने पर एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर भाई और भाभी पर ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ सरनाई निवासी सुरेश नाथ ने बताया कि उसकी बहन ममता और जीजा विनोद के साथ उनका कोर्ट में एक केस विचाराधीन है। शनिवार को उसकी बहन व जीजा उसके घर पर आए और समझौते का दबाव बनाने लगे। उसने व पत्नी रीना ने उन्हें समझौता करने से मना कर दिया। इसके बाद बहन और जीजा चले गए। कुछ समय पश्चात वह दोनों लौटे। उनके साथ बलबीर नाथ, टिंकू नाथ, सागर नाथ, अजय नाथ, अक्षय नाथ डंडे लेकर आए और पत्नी व उस पर हमला कर दिया। जीजा ने डंडे से सीधा उसके सिर पर हमला किया। वहीं आरोपी अक्षय ने उस पर ईंट-पत्थर से पथराव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- एसआई रामनिवास, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed