फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Signal lights on GT Road have been out of order for months, officials are ignoring them.

Panipat News: जीटी रोड पर कई महीनों से खराब पड़ी सिग्नल लाइटें, अधिकारियों द्वारा की जा रही अनदेखी

Sat, 14 Mar 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Signal lights on GT Road have been out of order for months, officials are ignoring them.
पानीपत। जीटी रोड पर कई जगह पिछले कई महीनों से खराब पड़ी सिग्नल लाइटों का अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। सिग्नल लाइटों को ठीक कराने के लिए अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत देने के बाद भी अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए है। जीटी रोड पर सिग्नल लाइटों के कारण होने वाले हादसों के बाद ही उनकी नींद खुल पाती है। शहर में जीटी रोड पर जिला सचिवालय, तहसील मोड, गोहाना मोड, अनाज मंडी मोड समेत कई जगहों पर सिग्नल लाइटे खराब पड़ी है। इनकी अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

राहगीर सोनू, सुरेंद्र और जितेंद्र ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था के लिए कोई सख्त कदम उठाने की जरूरत है। शहर में कई जगह सिग्नल लाइटें पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। इसके लिए लोगों द्वारा अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। सिग्नल लाइटों के कारण होने वाले हादसों से ही अधिकारियों की नींद खुल पाती है। साथ ही सिग्नल लाइटों के बंद और इन जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती तक नहीं देखी जा रही है। इस कारण जीटी रोड पर लंबा जाम लगा रहता है। लोगों ने समस्या के निस्तारण के लिए जल्द कोई राहत कार्य कराने की बात कही है।
विज्ञापन


जीटी रोड पर बंद पड़ी सिग्नल लाइटों के लिए संबंधित कर्मचारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही लाइटों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। साथ ही जीटी रोड पर हर मोड और चौक पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। आम जनता को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed