फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sidhu will kill you like Musewala

सिद्धू मूसेवाला की तरह तुझे भी मारेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sidhu will kill you like Musewala
गोहाना अनाज मंडी के आढ़ती कल्लू बुसाना को बदमाशों ने माथे में गोली मारने की धमकी दी है। बदमाशों ने व्हाट्सएप पर वॉयस रिकॉर्डिंग भेजकर धमकी दी है। बदमाशों ने कहा कि जिस प्रकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई है, उसी तरह तुझे भी मारेंगे। बहुत जल्द तुझे झटका दिखा देंगे। कल्लू बुसाना ने पानीपत सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में गोहाना के गांव बुसाना निवासी रामनिवास उर्फ कल्लू ने बताया कि वह चार अगस्त को शाम करीब साढ़े चार बजे सिवाह जीटी रोड से गुजर रहा था। इसी बीच उसके नंबर पर व्हाट्सएप पर वॉयस रिकॉर्डिंग आई। जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनका आरोप है कि जिस शख्स ने उन्हें धमकी दी है, वह उसकी आवाज पहचानते हैं, वह नांगलखेड़ी निवासी विनोद है। उन्होंने सेक्टर-29 थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाक्स
वॉयस रिकार्डिंग में एक से अधिक युवकों की आवाज
वॉयस रिकॉडिंग में एक से अधिक युवकों की आवाज है। अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। कहा गया है कि कितनी भी बुलेट प्रूफ गाड़ियों में घूम ले, लेकिन तेरे से ज्यादा तो सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी थी, तू तो उसके आगे कुछ भी नहीं, जैसे मूसेवाला को मारा है, वैसे ही तुझे भी मारेंगे। पहले तेरे पैर में गोली लगी थी, जिस वजह से तू बच गया था, लेकिन इस बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे। कल्लू ने बताया कि पहले भी उन पर कई बार हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत पर जान से मारने की धारा आईपीसी 506 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सेक्टर-29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed