फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shyam's name echoed, facilities did not increase at the Dham

Panipat News: श्याम का नाम गूंजा, धाम पर सुविधा नहीं बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Shyam's name echoed, facilities did not increase at the Dham
समालखा। श्याम बाबा का नाम जिला व प्रदेश समेत देश-दुनिया में गूंजा। दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आना तेज हो गया है। हर कोई बाबा के दर पर अपने दुखड़े सुनाकर रास्ता पाता गया। सरकार के स्तर पर भी कई बार दावे किए गए, लेकिन श्याम मंदिर में आज तक सुविधाएं नहीं बढ़ीं। मंदिर प्रबंधन समिति अपने स्तर पर ही भक्तों के लिए व्यवस्था करती है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यहां मार्च फाल्गुन मेले में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार समेत जिले के नेता और संस्थाओं के पदाधिकारी पहुंचे। पहली बार बड़े स्तर पर फाल्गुन महोत्सव मनाने का दावा किया और मुंबई से भी बड़े गायक बुलाए गए। चुलकाना धाम आने वाले भक्तों को हर संभव सुविधा देने का दावा किया। मंदिर के चारों तरफ नालियों ने कीचड़ भरा रहता है । ऐसे में यहां आने वाले भक्तों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


कोट्स फोटो
बारिश में घरों में घुस जाता है पानी
चुलकाना निवासी संंजय कुमार ने बताया गांव की गली उखड़ी पड़ी है। सीवरेज दबाए तो गए है, लेकिन अभी तक चालू नहीं किए गए। बरसात में गली और घरों में पानी घुस जाता है। भाजपा सरकार की सरकार में कांग्रेस का विधायक रहा। यहां किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स फोटो
गांव में निकासी की सुविधा नहीं
सतबीर वासी चुलकाना ने बताया कि गांव में निकासी तक की सुविधा नहीं है। खिलाडियों के लिए नाम का स्टेडियम है। उसमें भी कोई काम नहीं हुआ। गांव जगमग योजना में आता है, लेकिन 10-11 घंटे बिजली आ पाती है। हर जगह गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


कोट्स फोटो
जगह-जगह हैं गड्ढे
रवि ने बताया की करीब 25 हजार की आबादी का गांव है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। प्रशासन ने गांव को गोद भी लिया था। श्याम बाबा मंदिर में लाखों श्रद्धालु आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने दो करोड़ की घोषणा की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। गांव में आज भी जगह-जगह गड्ढे हैं।


कोट्स फोटो
गांव में कई काम कराए गए
भाजपा के समालखा मंडल महामंत्री भूषण नंबरदार ने कहा कि गांव में सबसे ज्यादा बिना पैसे के नौकरी मिली हैं। काफी काम कराए गए हैं। गांव में सीवर लाइन बिछवाई गई। यह सब भाजपा सरकार की देन हैं। कांग्रेस विधायक धर्मसिंह छौक्कर ने कोई भी काम नहीं कराया।


कोट्स फोटो-
भाजपा ने विकास पर लगाया ब्रेक
कांग्रेसी नेता राजपाल ने बताया कि विधायक धर्मसिंह छौक्कर ने गांव में आईटीआई बनवाई। ग्रामीणों के बुलाते ही तुरंत गांव में पहुंच कर लोगो की समस्या सुनते थे। उनका हर संभव समाधान कराते थे। गांव में सीवरेज की देन विधायक की है। भाजपा ने केवल विकास कार्यों पर ब्रेक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed