फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shyam Ras Seva Samiti will organize a blood donation camp on 3rd

Panipat News: श्याम रस सेवा समिति तीन को लगाएगी रक्तदान शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
Shyam Ras Seva Samiti will organize a blood donation camp on 3rd
प्राचीन देवी मंदिर में गणेश भगवान को प्रथम निमंत्रण देते समिति के पदा​धिकारी। स्रोत : समिति
पानीपत। श्याम रस सेवा समिति की ओर से तीन अप्रैल को सेना के जवानों के लिए प्राचीन देवी मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसके बाद पांच अप्रैल को मंदिर प्रांगण में श्याम बाबा का संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। समिति ने इसके लिए वीरवार को श्री देवी मंदिर में गणेश भगवान, माता रानी, बालाजी हनुमान और चुलकाना धाम में श्याम बाबा को निमंत्रण दिया। ये जानकारी प्रधान अमित राज गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

संजय बंसल ने बताया तीन अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर बाद दो बजे तक पानीपत के देवी मंदिर प्रांगण में देश की सुरक्षा में तैनात देश के जवानों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से रक्तदान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को देवी मंदिर में श्याम बाबा का संकीर्तन किया जाएगा। इसके लिए शाम सवा चार बजे ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी और श्याम बाबा का दरबार फूलों से सजाया जाएगा। इस दाैरान कोलकाता से भजन सम्राट संजय मित्तल, अमोल शुभम, कोलकाता से अभिनव एरन व पानीपत के आशु वर्मा श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। इसमें श्याम रसोई में सभी श्याम प्रेमियों के लिए विशेष भंडारे की व्यवस्था की गई है। श्याम प्रेमियों के लिए चार लकी कूपन निकल जाएंगे। इस मौके पर राज कमल गर्ग, गंगाराम मंगला, तरसेम सिंगला, संजय जैन, संजय बंसल, अमित गोयल, संजीव गुप्ता बॉबी, ओम प्रकाश अग्रवाल, अतुल मित्तल, नीतेश मित्तल व पुरुषोत्तम अग्रवाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed