फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shyam Baba's court will be decorated with flowers from Kolkata.

Panipat News: कोलकाता के फूलों से सजाया जाएगा श्याम बाबा का दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Shyam Baba's court will be decorated with flowers from Kolkata.
पानीपत। सेक्टर-25 में श्री किशोरी मित्र मंडल द्वारा शनिवार को दूसरा श्री श्याम संकीर्तन किया जाएगा। श्याम बाबा का दरबार कोलकाता के फूलों से सजाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

श्री किशोरी मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्य मंच का जायजा लिया और ठेकेदार से बात की। वहीं तैयारियों के बारे में जानकारी लेकर सदस्यों ने बैठक की। मंडल के प्रधान कुनाल जैन ने बताया कि मंडल द्वारा शनिवार को दूसरा श्री श्याम संकीर्तन सायं पांच बजे शुरू किया जाएगा। संकीर्तन में सबसे पहले पानीपत के साहिल वर्मा श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे। इनके बाद बंकू सिस्टर अपनी प्रस्तुति देंगे। वृंदावन से चित्र-विचित्र महाराज अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। इनके बाद भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी प्रस्तुति देंगे। पंडित प्रवीण शास्त्री, रामप्रकाश पाठक, महंत नैन और बेबी शर्मा अपनी सेवा देंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा नेता संजय अग्रवाल, विजय जैन, समाजसेवी गोपाल तायल, राजीव जैन व सत नारायण गुप्ता रहेंगे। महोत्सव के दौरान 56 भोग का भंडारा लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं को चांदी का नोट और मोर पंख आशीर्वाद स्वरूप दिया जाएगा। इस मौके पर हन्नी कालड़ा, मंगल जैन, सुनील जैन, प्रदीप गोयल, टिंकू बंसल व रिशु बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed