{"_id":"68c734bf71623784410db290","slug":"shrishti-mehta-won-the-essay-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1011-143714-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निबंध प्रतियोगिता में सृष्टि मेहता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निबंध प्रतियोगिता में सृष्टि मेहता ने मारी बाजी
विज्ञापन
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता की विजेता सृष्टि मेहता। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में रविवार को हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस पर ऑनलाइन राष्ट्रस्तरीय हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज अंबाला की सृष्टि मेहता ने प्रथम स्थान, आईबी पीजी कॉलेज पानीपत के सुमित आनंद ने द्वितीय स्थान तथा एलबीएस महिला आयुर्वेदिक कॉलेज की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि जीएमएन कॉलेज अंबाला की प्रगति सेजवार को सांत्वना पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता के लिए हिंदी भाषा में रोजगार उन्मुखता, वैश्वीकरण एवं हिंदी, त्रिभाषी सूत्र में हिंदी की स्थिति, हिंदी भाषा और संस्कृति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिंदी जैसे समसामयिक विषय निर्धारित किए गए। विभिन्न राज्यों के 24 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि आज हिंदी भाषा में रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गुरनाम सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक व व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक हैं। निर्णायक मंडल में डॉ. शर्मिला यादव और डॉ. जोगेश शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. निर्मला, डॉ. पूजा और डॉ. रेखा मौजूद रहीं।