Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shri Ram's wedding procession will be taken out on 27th.

Panipat News: 27 को निकाली जाएगी श्रीराम की बारात

Fri, 19 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's wedding procession will be taken out on 27th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रामलीला कमेटी देवी मंदिर ने 156वें रामलीला महोत्सव के मंचन के लिए वीरवार को देवी मंदिर में भूमि पूजन किया। पंडितों ने हनुमान चालीसा पाठ के बाद मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। महोत्सव में मुख्यातिथि समाजसेवी सुशील सिंगला को कमेटी पदाधिकारियों ने फूलमाला व पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सुशील सिंगला ने कहा कि समाज में संस्थाएं सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ने व संस्कृति को बचाने का काम कर रही हैं। कमेटी प्रधान आदर्श गुप्ता ने बताया कि 156वां श्री रामलीला महोत्सव 20 सितंबर से झंडा हनुमान समारोह से शुरू होगा और तीन अक्टूबर तक चलेगा। 27 सितंबर को श्रीराम बारात की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर गोबिंद गोयल, महासचिव मनोज सिंगला, उपप्रधान मनोज गोयल, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, सह सचिव वीरेंद्र बंसल, जीवन मंगला व संजीव गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed