फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shri Ram slew Tadaka and Subahu.

Panipat News: श्रीराम ने किया ताड़का और सुबाहु का वध

Mon, 12 Oct 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 12 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram slew Tadaka and Subahu.
पानीपत। श्री सनातन धर्म मंदिर रामलीला सभा मॉडल टाउन की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का वध का मंचन किया गया। सिद्धाश्रम में जब यज्ञ की रक्षा के दौरान जब राक्षस उत्पात मचाने आए तो श्रीराम ने ताड़का और सुबाहु का वध कर दिया। इस दृश्य पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न ने गुरु वशिष्ठ व पिता दशरथ की आज्ञा पाकर बाललीला के दृश्य में क्रिकेट खेला। दूसरी तरफ मुनि विश्वामित्र द्वारा लोक कल्याण के लिए किए जा रहे यज्ञ में ताड़का, सुबाहु और मारीच ने विघ्न डाला। इससे क्रोधित मुनि विश्वामित्र अयोध्या दरबार पहुंचे और राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांग लिया। सिद्धाश्रम में यज्ञ रक्षा के दौरान जब राक्षस उत्पात मचाने आए तो श्रीराम ने ताड़का और सुबाहु का वध कर दिया। सभा के प्रधान तरुण गांधी ने कहा कि प्रभु राम का जीवन सत्य, मर्यादा और त्याग का संदेश देता है। युवाओं को चाहिए कि वे भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा ले और उनके आदर्शों को जीवन में धारण करें। कार्यक्रम के समापन पर भगवान राम की महाआरती की गई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


महाबीर क्लब ने निकाली राम बारात, शहरवासियों ने उत्साह से किया बारात का स्वागत-

वार्ड -19 आठ मरला काॅलोनी में रविवार को महावीर राम नाटक एकता कल्ब ने शहर में से राम बारात निकाली। जिसका शहर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया और सभी ने भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। राम बारात सायं छह बजे शुरू हुई। प्रधान योगेश शर्मा ने बताया कि राम बारात सायं छह बजे आठ मरला से शुरू हुई। जो मुखीजा कॉलोनी और पीपल वाली गली से होते हुए आठ मरला में संपन्न हुई। बारात के दौरान सभी को प्रसाद दिया गया। इस मौके पर कपिल मिगलानी, अंशुल शर्मा, अमित सागर और मंच संचालक सुरेश आहूजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंग लीला और ताड़का वध का प्रसंग देखकर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक-

श्री हैदराबादी रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब ने रविवार को दैनिक रामलीला कार्यक्रम में पतंग लीला और ताड़का वध का मंचन किया गया क्लब के प्रधान कृष्ण लाल जुनेजा ने बताया कि भगवान राम बचपन में अपने भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ क्रिकेट और पतंग उड़ा रहे हैं। यह मंचन रोमांचक रहा। उसके बाद कलाकारों ने दर्शाया कि मुनि विश्वामित्र द्वारा लोक कल्याण के लिए किए जा रहे यज्ञ में ताड़का, सुबाहु और मारीच ने विघ्न डाला। इससे क्रोधित मुनि विश्वामित्र अयोध्या दरबार पहुंचे और राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांग लिया। सिद्धाश्रम में यज्ञ रक्षा के दौरान जब राक्षस उत्पात मचाने आए तो भगवान राम ने ताड़का और सुबाहु का वध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed