फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Showed the camp of cruelty from one and a half kilometer away

Panipat News: डेढ़ किलोमीटर दूर से ही दिखाया दरिंदगी का डेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Showed the camp of cruelty from one and a half kilometer away
पानीपत। मतलौडा थानाक्षेत्र में डेरे पर तीन महिलाओं के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में पानीपत पहुंचीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया उस घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाईं, जहां महिलाओं के साथ पूरी रात दरिंदगी हुई थी। पुलिस अधिकारी पक्के रास्ते से पहले रेणु भाटिया को मछली फार्म पर मृतका बिमला के पति महेंद्रपाल के पास लेकर गए। वहां 10 मिनट बातचीत के बाद जब वह दूसरे डेरे पर जाने लगीं तो पुलिस अधिकारियों ने दूर से ही डेरे की तरफ इशारा कर दिखाया और कहा कि वहां पर दरिंदगी हुई थी। चूंकि परिवार को गांव में शिफ्ट किया गया था तो अधिकारी महिला आयोग की अध्यक्ष को वापस उसी रास्ते से गांव की तरफ लेकर रवाना हो गए। रास्ते में महिलाओं के डेरे पर जाने वाले कच्चे रास्ते को भी दिखाया, लेकिन वह डेरे पर नहीं गईं।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया शाम 4:41 बजे गांव पहुंचीं और डेरा मालिक के पुराने घर पर सामूहिक दुराचार पीड़ित महिलाओं से मिलीं। बातचीत के दौरान पीड़िताओं ने एक बार फिर वारदात की रात की दरिंदगी बयां की। दरिंदगी के बारे में बताते समय महिलाओं की आंखों से आंसू झलक पड़े तो महिला आयोग की अध्यक्ष भी भावुक हो गईं। पीड़िताओं को जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कोई जरूरत पड़ने पर संपर्क करने के लिए कहा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि पानीपत में डेरों पर हुई अनहोनी का मुझे दुख है, इसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। वह फिर भी महिलाओं के लिए कुछ काम करेंगी।
विज्ञापन

रेणु भाटिया ने जब आरोपियों की पहचान पूछी तो पीड़ित महिलाओं के आंखों से आंसू झलक पड़े और कहा कि दरिंदे राक्षस की तरह थे। हाथों में हथियार और हिलने पर भी मारने की धमकी दे रहे थे। उन्हें भीख मांगने पर भी नहीं छोड़ा। एक कद-काठी में लंबा था। वह डेढ़ महीने पहले भी डेरे पर आया था। रेणु भाटिया ने कहा कि वह जरूर रेकी कर गया था और वह सामूहिक दुराचार की मंशा से दूसरी बार अपने साथियों के साथ आया होगा। अगर डेढ़ माह पहले पुलिस को शिकायत देते तो शायद इतनी बड़ी वारदात न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार की वारदात के बाद आसपास के डेरों में रहने वाले प्रवासियों में भी दहशत है। अब वह भी गांव की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। किसी को डेरे मालिक ने रहने के लिए जगह दे दी है तो किसी ने किराए का मकान लिया है। बुधवार को दिन भर डेरे पर रहने वाले प्रवासी मजदूर अपना सामान शिफ्ट करने में लगे रहे।
रेणु भाटिया ने पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को डेरे वालों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने का आदेश दिया। कहा कि प्रथम जांच में सामने आया है कि यह सीजन धान का है और डेरे पर रहने वाले मजदूर फसल में पानी देने के लिए चले जाते हैं। ऐसे में रात में उनके परिवार की महिलाओं में डर का माहौल है। पुलिस गश्त होगी तो वह खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डेरों पर चोरी व लूटपाट करने वाले 129 आरोपियों की सूची तैयार की गई है। उनसे पुलिस जल्द पूछताछ करेगी। इसके अलावा पुलिस की इस जांच में 100 से अधिक संदिग्ध सामने आ चुके हैं, जिनमें कुछ से पूछताछ की जा चुकी है और कुछ से की जा रही है।
पुलिस इस वारदात के बाद आसपास के गांवों के रहने वाले मिसिंग लोगों की जांच कर रही थी। इसमें सामने आया है कि आसपास के चार लोग फरार हैं। महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले भी चार बदमाश थे। पुलिस उनकी धरपकड़ में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि डेरों पर सामूहिक दुराचार और एक महिला की दहशत में मौत की घटना ब्लाइंड है। महिला आयोग को पहले दिन ही घटना से अवगत करा दिया गया था। महिला अपराध केस शत प्रतिशत सुलझाए हैं। यह ब्लाइंड केस है और पुलिस शत प्रतिशत एनर्जी के साथ काम में लगी है। इसमें कुछ प्वाइंट मिले हैं। किसी केस में अपराधी के जल्द सुराग मिल जाते हैं। इस केस को भी जल्द सुलझाया जाएगा। इस तरह के अपराध को गंभीरता के साथ लेते हैं।

राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने कहा कि मैंने डेरे देखे हैं। इनकी स्थिति बहुत ही खराब है। इनमें मूलभूत सुविधा होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि सभी डेरा मालिकों से संपर्क किया जा रहा है। यहां सबको डायल 122 और पुलिस अधिकारियों के नंबरों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।


आयोग ने कहा कि इन वारदातों के बाद लगता है कि डेरों पर महिला सुरक्षित होंगी। उन्होंने तीनों पीड़ित महिलाओं की व्यथा सुनी हैं। दूसरे डेरों में रहने वाली महिलाओं को रात के समय गांवों में रखने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक ने डेरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए जाएंगे।
3:30 बजे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचीं
3:38 बजे एसपी अजीत सिंह शेखावत उनसे मिलने पहुंचे
4:03 बजे महिला आयोग की अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी से डेरे के लिए रवाना हुईं
4:31 बजे महिला आयोग की अध्यक्ष तन्मय धींगड़ा के डेरे पर महेंद्रपाल से मिलने पहुंचीं
4:40 बजे वापस गांव के लिए रवाना हुईं।
4:45 बजे वह गांव पहुंचीं और पीड़ित महिलाओं के घर पर मुलाकात की।
5:12 बजे डेरे मालिक को महिलाओं के घर पर बुलाया गया।
5:42 बजे वापस पीडब्ल्यूडी के लिए रवाना हुईं
6:16 बजे रेस्ट हाउस पहुंचीं और दोबारा एसपी के साथ बैठक की।
6:29 बजे मीडिया से रूबरू हुईं।
7:00 बजे पानीपत से अगले गंतव्य के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed