फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shots fired at youth after partying with friends; bullet lodged in shoulder.

Panipat News: दोस्तों संग पार्टी कर युवक पर चलाई गोलियां, एक कंधे में धंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Shots fired at youth after partying with friends; bullet lodged in shoulder.
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। शहर की प्रीतमपुरा कॉलोनी में बुधवार देर रात साढ़े बजे को एक खाली प्लॉट में अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहे 20 वर्षीय प्रदीप पर दो बदमाशों ने गोली चला दी। तीन राउंड फायर मंे एक गोली उसके बाएं कंधे के नीचे पीठ की तरफ जा धंसी। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया है। समालखा थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

शहर के बागवाला मोहल्ला निवासी सुभाष ने बताया कि उनके पांच बेटी और तीन बेटे हैं। प्रदीप उर्फ मोना सबसे छोटा और अविवाहित है। वह 12वीं पास करने के बाद मेहनत-मजदूरी करता है। बुधवार रात करीब 10:30 बजे प्रदीप अपने दोस्तों से मिलने प्रीतमपुरा कॉलोनी गया था।
विज्ञापन

सुभाष के अनुसार, प्रदीप एक खाली प्लॉट में तीन साथियों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान पैदल आए दो युवकों में से एक ने उस पर सीधी गोली चला दी। हमलावरों ने उन पर तीन राउंड फायर किए। प्रदीप ने दो गोलियों से अपना बचाव किया, लेकिन तीसरी गोली उसकी पीठ की तरफ कंधे के नीचे जा लगी। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल प्रदीप को तुरंत उपमंडल अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
जांच अधिकारी सेठनपाल ने बताया कि डॉक्टर ने युवक को एक गोली लगने की पुष्टि की है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हमले के कारणों का पता चल सकेगा।


किसी से नहीं है कोई रंजिश : प्रदीप
घायल प्रदीप उर्फ मोना ने बताया कि उनकी किसी भी व्यक्ति के साथ पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं है। उसने बयान में गोली मारने के किसी भी कारण का जिक्र नहीं किया है।


प्रदीप उर्फ मोना के बयान के आधार पर दो के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगी है। प्रदीप ने अपने बयान में गोली मारने के कारणों या किसी से रंजिश का कोई जिक्र नहीं किया है। -दीपक कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed