फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeepers planted saplings in highway pits

Panipat News: दुकानदारों ने हाईवे के गड्ढों में किया पौधरोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers planted saplings in highway pits
पानीपत। गोहाना रोड के दुकानदार पिछले दो सालों से रोहतक-पानीपत के फोर लेन के अधूरे पड़े कार्य से परेशान हैं। दुकानदार कई बार इस संबंध में विधायकों से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे रोषित गोहाना रोड वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को बरसात में सड़क पर उतर आए। दुकानदारों ने सड़क पर बने गड्ढों में पौधरोपण कर रोष प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर सेवा ही धर्म टीम ने भी सड़कों पर जमा हुए पानी में धान रोप कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन



गोहाना रोड मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने कहा कि उन्हें मजबूरन गोहाना रोड के गड्ढों में पौधरोपण करना जैसा कदम उठाना पड़ा है। गोहाना रोड के दुकानदारों के साथ अन्याय किया जा रहा है। दो साल से यहां के दुकानदार अपनी समस्याओं को लेकर जूझ रहे हैं। कई बार विधायक से इस संबंध में मिल चुके हैं। अधिकारी विधायकों की बातों को अनसुना कर देते हैं। महासचिव योगेश गोयल ने कहा कि शासन प्रशासन की वजह से जनता परेशान है। इस मौके पर सुरेश सैनी, रामकुमार, सुनील प्रजापत, रिंकू मल्होत्रा, मोहन मदान, बृजमोहन ,सौरभ, श्यामलाल, नरेश बंसल, नवीन गोयल, नारायण व कृष्ण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


संदीप भारद्वाज ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है लेकिन आज पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सरकार के विकास कार्यों की बानगी देखने को मिली। जहां कई गांवों को शहर से जोड़ने वाली सड़कों की हालत बद से बदतर बनी हुई है । सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं । जिनमें पानी लबालब भरा है । सेवा ही धर्म टीम ने बरसत रोड पर बने गड्ढों में धान की रोपाई की गई है। सरकार के खजाने में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए धन नहीं है । नौ वर्षों में क्षेत्र में सड़कों पर कोई कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed