फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeepers demonstrated

Panipat News: गैलेक्सी कोर्ट के दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers demonstrated
पानीपत। गैलेक्सी कोर्ट के दुकानदारों को मालिकाना हक दिलवाने के लिए शुक्रवार को डीटीपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जन आवाज सोसायटी ने इनका समर्थन किया।
विज्ञापन

गैलेक्सी कोर्ट मार्केट सोसायटी के प्रधान राज कालड़ा ने कहा कि वे कई सालों से इन दुकानदारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अधिकारियों और सरकार की ढुलमुल नीतियों के चलते वे लोग इसमें पिस रहे हैं। महासचिव एसके राणा ने बताया कि उन पर बहुत बड़ा जुल्म हो रहा है। जिन लोगों को जेल में जाना चाहिए, वह खुले घूम रहे हैं और बेबस दुकानदार दर-दर भटक रहे हैं। जन आवाज सोसायटी के प्रधान जोगिंद्र स्वामी ने कहा कि अंसल एपीआई मालिकों और डीटीपी अधिकारियों ने भू माफियाओं के साथ मिलीभगत कर अंसल ने यूडी लैंड बेच दी।
विज्ञापन

उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि जब तक यूडी लैंड की रजिस्ट्री रद्द नहीं होती तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। वे इस मामले में सांसद संजय भाटिया तक भी अपनी आवाज पहुंचाएंगे। इस मौके पर कंवरपाल अहलावत, डीपी ग्रोवर रंजीत भोला, सरदार कंवलजीत सिंह, कुलदीप शर्मा, मनोज कुमार, सुनील डावर, नरेंद्र बैरागी व विक्की शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed