फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeeper beaten in front of police in police station

Panipat News: थाने में दुकानदार को पुलिस के सामने पीटा

Thu, 09 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten in front of police in police station
पुलिस के सामने दुकानदार से मारपीट करते आरोपी। ​सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-24 में मकान की मरम्मत के समय मिट्टी गिरने का विरोध करने पर तीन युवकों ने दुकानदार की पिटाई की। आरोपी शिकायत लेकर थाने पर पहुंचे तो वहां पर भी पुलिस के सामने मारपीट शुरू कर दी जिससे थाने में हंगामा हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-24 निवासी महक सिंह ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही ड्राई क्लीनर की दुकान है। दुकान के सामने महेंद्र के मकान की मरम्मत का काम चल रहा है जिससे मिट्टी उनके दुकान के सामने गिर रही है। बुधवार दोपहर को वह दुकान के सामने कपड़े सुखा रहे थे। उसी समय मजदूरों ने ऊपर से मिट्टी और मलवा गिराना शुरू कर दिया। जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा कि वह शिकायत करने के लिए थाने पहुंच गए लेकिन आरोपियों ने पुलिस के सामने उनके साथ मारपीट की। बचाव को आई उनकी पत्नी को भी घसीटा। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस के सामने मारपीट की गई। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed