{"_id":"68a78956c2aa09644e00b0e9","slug":"shopkeeper-accused-of-giving-fake-urea-panipat-news-c-244-1-pnp1006-142353-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दुकानदार पर नकली यूरिया देने के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दुकानदार पर नकली यूरिया देने के लगाए आरोप
विज्ञापन
सनौली। सनौली खुर्द गांव के किसान आयुब जंग ने दुकानदार पर नकली खाद बेचने का आरोप लगाया है। किसान ने गांव से एक प्राइवेट दुकान से यूरिया की खरीदी थी। जब खाद खेत में भिंडी की फसल में डाला तो कई घंटे बाद भी खाद पानी में नहीं घुला। पानी में डाला गया खाद 24 घंटे बीत जाने पर भी नहीं घुला तो किसान खाद की दुकान पर दुकानदार से मिला तो उसने खाद घुल जाने का आश्वासन दिया। जब खाद का बिल मांगा तो दुकानदार ने उसे बिल भी नहीं दिया। जिस पर दुकानदार को नकली खाद होने का अंदेशा हुआ।
किसान आयुब जंग ने बताया कि उसने ठेके पर जमीन लेकर भिंडी की फसल लगा रखी है। उनकी खाद न घुलने पर अब सब्जी की फसल खराब होने का डर बना हुआ हैं। उपरोक्त दुकान से सब्जी में डालने के लिए खरीदा था। बुधवार को जब खेत में खाद डाला तो दो से तीन घंटे हो जाने के बाद भी खाद नहीं घुला। इधर दुकानदार का कहना है कि यह आरोप बिल्कुल गलत है। उसने कोई नकली खाद नहीं बेचा है। जांच से साफ हो जाएगा। वही कृषि विभाग के जिला क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी अंकित कुमार का कहना हैं कि उनके पास अभी तक किसान की ओर से खाद की शिकायत नहीं मिली हैं। किसान खाद जांच कराने संबंधी शिकायत देता है तो खाद के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।