फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sholay rained from the sky, Lu scorched

आसमान से बरस रहे आग के शोले, झूलसा रही लू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sholay rained from the sky, Lu scorched
पानीपत। जिले में लोगों को सूर्यदेव के प्रचंड तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही आसमान से मानो शोले बरसने लगते हों। बुधवार को भी गर्मी ने खूब पसीना छुड़ाया। 22 किलोमीटर की गति से चली लू के थपेड़ों ने पशु-पक्षियों तक को बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे ही लू चलने से झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर में लोग पूरी तरह से पसीनों में सराबोर दिखाई दिए। दोपहर में सड़क और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। करीब दो बजे अधिकतम तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा था। धूप तेज होने के कारण दोपहर में लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए। भीषण गर्मी में जो घर से बाहर निकला, धूप और लू से बचने के लिए सिर व मुंह पर कपड़े बांधकर चलना पड़ा। गर्मी पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। जून की गर्मी में अधिकतम तापमान बीते नौ साल का रिकार्ड तोड़ चुका है।
विज्ञापन

-
फिलहाल राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस सप्ताह भी लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा। गर्मी और चिलचिलाती धूप से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान भी 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हालांकि 10-11 जून को अफगानिस्तान की ओर से मूव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से थोड़ी राहत मिल सकती है। 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। लोगों को लू से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

-
2 जून से आया मौसम में बदलाव
राजस्थान पर बने साइक्लोनि सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही दो जून से मौसम में बदलाव आया है। विंड पैटर्न भी बदला है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का चलना बंद होकर दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चलने लगीं। राजस्थान की ओर से आ रही हवाओं ने एक बार फिर मौसम गर्म कर दिया है। दिन का तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.4 और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं की गति 22 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बार-बार पीते रहें पानी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तेज गर्म हवाओं से शरीर में पानी की कमी होने का अंदेशा बना रहता है। व्यक्ति के डिहाइड्रेशन में आने से पेट की बीमारी सबसे अधिक होती है। इसके साथ ही पानी की कमी से आंखों की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सक बार-बार पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।

वर्जन...
लू लगातार चल रही है। इस सप्ताह गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 10 जून को मौसम में मामूली बदलाव का अनुमान है। तापमान ज्यादा रहने से स्थानीय विक्षोभ उत्पन्न होने से आंधी चल सकती है। वहीं, 11 जून को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
- डॉ. डीएस बूंदेला, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed