फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sho line

एक एसएचओ व तीन चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, कई इधर से उधर

Fri, 29 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 29 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस के एक एसएचओ व तीन चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर करने के साथ 17 प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया गया है।
विज्ञापन


इनमें पांच इंस्पेक्टर, दस सब इंस्पेक्टर व दो एएसआई के तबादले किए हैं। तबादलों में शामिल कई प्रभारी व उनके क्षेत्र पिछले लंबे समय से विवादों में रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने नए तबादले तुरंत प्रभाव से जारी कर दिए हैं। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की आदर्श आचार संहिता का समय पूरा होते ही अगले दिन पुलिस महकमे में  तबादले होने शुरू हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने शुक्रवार को तबादलों की पहली सूची जारी कर दी। एसपी ने इसमें पांच इंस्पेक्टर व 10 सब इंस्पेक्टर समेत 17 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने इसमें एक थाना प्रभारी व तीन चौकी प्रभारियों में लाइन में भेज दिया और बाकी के थाने व चौकी बदले हैं।

थाना व चौकी प्रभारियों पर उठे हैं सवाल

लाइन हाजिर थाना व चौकी प्रभारियों की कार्यशैली व क्षेत्र लंबे समस से विवादों में चल रहे थे। थाना चांदनी बाग  प्रभारी रामकुमार को लाइन में भेजा गया है।

इंस्पेक्टर रामकुमार ने गत माह शहरी विधायक के जेठ के लड़के को हुड़दंगबाजी में गिरफ्तारी किया था। उस वक्त मामला काफी भड़क गया था।

उनके तबादले को इस कार्रवाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दूसरे थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत आईजी टीम द्वारा गत दिनों भारत-आस्ट्रेलिया मैच पर सट्टा पकड़ा था।

जिसमें गोहाना सिटी एसएचओ ऋषिकांत को सस्पेंड कर दिया गया था। ऋषिकांत पानीपत में पोस्टिंग के दौरान चांदनी बाग थाने के प्रभारी रहे हैं।

किला चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पर भी कई मामलों में आरोप लगे हैं। उनका एक मकान को खाली कराने का मामला तो आज तक अधिकारियों को परेशान कर रहा है।

उनको लाइन में भेजना इस नजर से देखा जा रहा है। थर्मल चौकी प्रभारी गौरीदत्त को लाइन में भेजा गया है। उनके नजदीक ऊंटला में गत दिनों रिफाइनरी पाइप लाइन से तेल चोरी का मामला पकड़ा था।

इसके अलावा एक अन्य मामला भी है। असंध नहर नाका चौकी प्रभारी हरनारायण को लाइन में भेजा है। उनको शमशेर हत्याकांड के बाद असंध नहर नाका चौकी पर लगाया था, लेकिन वे उस मामले का खुलासा नहीं कर सके और एक अन्य मामला भी अधिकारियों की नजरों में आ गया था।
कौन कहां से कहां गया
नाम        रैंक         पहले                  अब

रामकुमार     इंस्पेक्टर    एसएचओ चांदनी बाग  पुलिस लाइन
अनिरुध     इंस्पेक्टर     पुलिस लाइन     एसएचओ चांदनी बाग
नरेंद्र         इंस्पेक्टर    एसएचओ मतलौडा      एसएचओ बापौली
राजेंद्र         इंस्पेक्टर    एसआईएस पानीपत    एसएचओ मतलौडा
जसमेर     इंस्पेक्टर    पुलिस लाइन          प्रभारी बोहली चौकी
सुमित        एसआई    एसएचओ बापौली        एसएचओ इसराना
गौरीदत्त    एसआई    प्रभारी थर्मल चौकी        पुलिस लाइन
अनिल    एसआई    पुलिस लाइन            प्रभारी थर्मल चौकी
रामरत्न     एसआई    आईओ माडल टाउन    प्रभारी असंध चौकी
महेंद्र        एसआई    प्रभारी किला चौकी        पुलिस लाइन
प्रवीण        एसआई    प्रभारी समालखा चौकी    प्रभारी किला चौकी
भीम        एसआई    प्रभारी बस स्टैंड चौकी    आईओ थाना शहर
विजय     एसआई    प्रभारी बोहली चौकी     प्रभारी सेक्टर-11
राममेहर    एसआई    आईओ थाना इसराना प्रभारी समालखा चौकी
हरनारायण     एसआई    प्रभारी असंध नाका     पुलिस लाइन
जयबीर    एएसआई    प्रभारी सेक्टर-29        प्रभारी बस स्टैंड
अतर सिंह   एएसआई    आईओ बापौली         प्रभारी सेक्टर-29
वर्जन
जिले के कई थाना व चौकी प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। यह सब पुलिस की आंतरिक व्यवस्था है। पुलिस के तबादले तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
अनिल कुमार, पीआरओ पुलिस पानीपत।



नोट पूर्व में भेजे समाचार में वर्जन
वर्जन
पुष्पेंद्र ने एसपी से मिलकर मकान खाली कराने के मामले में किला चौकी प्रभारी व एक मुलाजिम पर पैसे लेने के आरोप लगाए हैं और इस मामले की जांच कराने की मांग की है। इसमें सिटी डीएसपी पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषी पर उचित कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने शिकायतकर्ता को इसका आश्वासन दिया है।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed