फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shlokas from the Gita will resonate in schools

Panipat News: विद्यालयों में गूंजेंगे गीता के श्लोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Shlokas from the Gita will resonate in schools
- अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में गीता के श्लोक की गूंज रहेगी। स्कूल के बाद अब खंड और जिला स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। विभाग के निर्देशानुसार प्रतियोगिताएं चार चरणों में आयोजित की जाएंगी। इसमें विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं छह और सात नवंबर को को हो चुकी हैं। खंड स्तरीय 13 से 15 नवंबर और जिला स्तरीय 20 से 22 नवंबर के बीच आयोजित होंगी। प्रत्येक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अगले स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में संवाद, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं और कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं। निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों को 60 मिनट में 250-300 शब्दों का निबंध और कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को 500-600 शब्दों का निबंध लिखना होगा।



विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में लेंगे हिस्सा

गीता महोत्सव के तहत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, संवाद, गीता श्लोकोच्चारण, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी प्रतियोगिताओं में खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। वहीं, विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि भी तय की गई है। खंड स्तर पर प्रथम पुरस्कार 1100 रुपये, द्वितीय 750 रुपये और तृतीय 500 रुपये रहेगा। जिला स्तर पर प्रथम 2100 रुपये, द्वितीय 1500 रुपये और तृतीय 1000 रुपये दिया जाएगा। वहीं, राज्य स्तर पर विजेताओं को 5100 रुपये, 3100 रुपये और 2100 रुपये की राशि मिलेगी। प्रत्येक श्रेणी में तीन सांत्वना पुरस्कार भी एक-एक हजार रुपये के दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में होगा भव्य आयोजन, शामिल होंगे 18 हजार विद्यार्थी

हर वर्ष की तरह इस बार भी कुरुक्षेत्र में 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर के करीब 18 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसी तर्ज पर जिला स्तर पर एक दिसंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें 1800 विद्यार्थी सामूहिक गीता श्लोकोच्चारण करेंगे। इस बार भी शिक्षा विभाग ने जिलेवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले मुख्य गीता कार्यक्रम को प्रत्येक जिले में विद्यार्थियों को लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि जिले में किसी बड़े विद्यालय या महाविद्यालय का चयन किया जाए जहां यह लाइव प्रसारण दिखाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत अलग-अलग स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हो चुका है। इसके बाद खंड, जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। एक दिसंबर को जिला स्तर पर 1800 विद्यार्थी सामूहिक गीता श्लोकोच्चारण करेंगे। प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed