फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shivratri festival celebrated with pomp at Shri Somnath Dham Ashram

Panipat News: श्री सोमनाथ धाम आश्रम में धूमधाम से मनाया शिवरात्रि महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Shivratri festival celebrated with pomp at Shri Somnath Dham Ashram
पानीपत। गांव निंबरी स्थित श्री सोमनाथ धाम आश्रम में रविवार को शिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां राधा-कृष्ण पार्टी के कलाकारों ने शिव और पार्वती का रूप धारण कर सुंदर नृत्य किया। उन्होंने शंकर और पार्वती के भजनों पर नृत्य करते हुए सबको नाचने और झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर महिलाओं ने अपने भजन कीर्तन से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में आश्रम के पंडित देव शरण शर्मा ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव शंकर भोले बाबा के नाम से जाने जाते हैं। वह अपने भक्तों पर हमेशा परोपकार करते हैं। वह महाकाल हैं। भगवान शिव शंकर दूसरों की मदद करने वालों पर हमेशा अपनी कृपा करते हैं। नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए हमें दूसरों की हमेशा मदद करनी चाहिए। सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए। हम सच्चाई के रास्ते पर चलकर भगवान को पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को सोमनाथ आश्रम में प्रात: आठ बजे से 10 बजे तक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। यहां कार्यक्रम में राम नारायण रावल, पुरुषोत्तम शर्मा डॉ. जगदीश आहूजा, यशपाल चौधरी, इंद्र चुघ, सुभाष सोनी, गणेश ठाकुर, रमेश ढींगडा, केएल बांगा, संजय तनेजा और मंजू रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed