फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shivaji Stadium to have a modern synthetic athletics track

Panipat News: शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Shivaji Stadium to have a modern synthetic athletics track
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिलेगी और अभ्यास करना भी आरामदायक होगा। स्टेडियम में सुबह व शाम को करीब 300 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। पिछले सप्ताह ही स्टेडियम में जिम शुरू की गईहै।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बुधवार को शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की मांग रखी। उन्होंने कहा कि शिवाजी स्टेडियम शहर के बीचोंबीच स्थित है। जिलेभर से खिलाड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करते हैं। ओलिंपियन नीरज चोपड़ा इसी मैदान में अभ्यास करते थे। शिवाजी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होने से लड़के और लड़कियों को सुविधा मिलेंगी। वे इन सुविधाओं को पाकर जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

बजट में रखा जाए ध्यान : शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार के बजट से आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed