फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shiv devotees forced to pass through broken road and potholes

Panipat News: शिव भक्त टूटी सड़क व गड्ढों से गुजरने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees forced to pass through broken road and potholes
सनौली। पुराना हरिद्वार रोड झांबा गांव की महात्मा गांधी बस्ती से सनौली के शहीद स्मारक तक टूटा पड़ा है। सड़क से पत्थर निकले हुए हैं। सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यहां से गुजर रहे कांवड़ियों की यह पत्थर व गड्ढों में जमा गंदा पानी परीक्षा ले रहा है। यह लगभग तीन किलोमीटर लंबी खस्ता हाल सड़क प्रशासन की बड़ी लापरवाही की गवाही दे रही है। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत पर काम नहीं किया। इसका खामियाजा यह शिव भक्त भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ियों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां पड़े पत्थर उनके पैरों को घायल भी कर रहे हैं। सड़क पर बने इन गड्ढों में बरसात का पानी भर जमा है। डेढ़ किलोमीटर लंबे इस रोड पर सैकड़ों गहरे गड्ढे बने हुए हैं। प्रशासन की इस लापरवाही से कांवड़ियों में रोष भी है। अलवर के प्रकाश व राजेश ने कहा कि प्रशासन को कांवड़ यात्रा से पहले सड़क की मरम्मत करनी चाहिए थी। शिव भक्तों की यह कड़ी परीक्षा है। यहां गड्ढों में पानी भरा हुआ है। पत्थरों से पैरों में चोट लग रही है। प्रशासन को जल्द इस सड़क को ठीक करना चाहिए। अब आने वाले दिनों में कांवड़ियों के जत्थे यहां से गुजरेगी। डाक कांवड़ आएंगी। बारिश का मौसम है, सड़क और अधिक टूटेगी और परेशानियां और अधिक बढ़ेगी। प्रशासन को इस ओर जल्द ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


बॉक्स
घाटों की कराई सफाई

प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए यमुना घाट पर सफाई करा दी गई है। यहां बैरिकेडिंग भी करा दी है। बैरिकेडिंग के बाद शिवभक्तों के स्नान के दौरान हादसे की संभावनाएं नहीं रहेंगी। यहां पर गोताखोरों की टीमें भी तैनात की गई है। अब यहां कांवड़ियों का जमावड़ा होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-



इस बारे में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ शैलेंद्र कुमार का कहना है कि सड़क का टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द इस पर काम शुरू होगा। कांवड़ियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed