{"_id":"6929fb283cf279a7780785b7","slug":"shimlas-attention-four-vehicles-collided-youth-trapped-between-cars-rescued-safely-panipat-news-c-244-1-pnp1006-147910-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के ध्यानार्थ : टकराए चार वाहन, कारों के बीच फंसे युवक को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के ध्यानार्थ : टकराए चार वाहन, कारों के बीच फंसे युवक को सुरक्षित निकाला
Sat, 29 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। नेशनल हाइवे पर सुबह चार वाहनों की भिंड़ंत हो गई। जिससे एक युवक कार के बीच बुरी तरह फंस गया। जिसे पुलिस ने क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार सवार राजेंद्र वासी नालागढ़ हिमाचल को पुलिस ने उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है।
जानकारी के अनुसार पुराना बस अड्डा के पास फ्लाईओवर के ऊपर शुक्रवार अल सुबह चार बजे के करीब दो कार आपस में टकरा गई। जिससे रोड पर जाम लग गया। जाम के कारण कई वाहन चालक विपरीत दिशा में चलने लगे। जिससे दो अन्य कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक कार में बुरी तरह फंस गया। कारों को अलग करने के लिए पुलिस को क्रेन मंगवानी पडी। क्रेन से वाहनों को अलग कर फंसे युवक को बाहर निकाला गया। हिमाचल के नालागढ निवासी राजेंद्र को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया। पुलिस जांच अधिकारी समुंदर सिंह ने बताया कि वाहनों के उल्टी दिशा में चलने से हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और क्रेन की सहायता से दोनों कार को अलग कर फंसे युवक को बाहर निकाला गया।