{"_id":"69582d4dc0808110f308265d","slug":"shimla-maulanas-youth-was-sent-to-america-via-the-donkey-route-panipat-news-c-244-1-pnp1001-149946-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिमला मौलाना के युवक को डंकी रास्ते से अमेरिका भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिमला मौलाना के युवक को डंकी रास्ते से अमेरिका भेजा
Sat, 03 Jan 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शिमला मौलाना गांव की मीना देवी ने ट्रेवल एजेंट पर पति सुनील को वैध रास्ते की बजाय डंकी रूट से अमेरिका भेजने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला का आरोप हैं कि एजेंट ने उनको दंपति को ग्रीन कार्ड देने और शिक्षक की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। एजेंट ने पहले उसके पति सुनील को अमेरिका भेजा था। अब सुनील का कोई पता नहीं चल पा रहा है। सुनील के परिजनों ने करनाल के एजेंट पर धोखाधड़ी, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी कराने और डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया हैं।
शिमला मौलाना गांव की मीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करनाल के गंगाटेहड़ी गांव के कुलदीप सिंह ने खुद को पंजीकृत एजेंट बताकर उनको व उनके पति सुनील कुमार को 76 लाख रुपये में अमेरिका भेजने और उनको ग्रीन कार्ड और शिक्षक की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। एजेंट ने कहा कि उनका पूरा पैसा अमेरिका पहुंचने के बाद ही देने की बात कही। कुलदीप सिंह ने चालाकी से सुनील कुमार को पहले भेजने की बात कही। उसने वादा किया था कि सुनील को फ्लाइट से मेक्सिको भेजा जाएगा। जबकि उसे दुबई और अजरबैजान के रास्ते सर्बिया भेज दिया गया। सर्बिया पहुंचते ही एजेंट के गुर्गों ने सुनील से उनके पांच हजार यूरो और पासपोर्ट छीन लिया। मीना देवी ने बताया कि उसके पति सुनील कुमार को भेड़-बकरियों की तरह ट्रालों में भरकर जंगलों के रास्ते अवैध बॉर्डर पार कराया गया। उनको 45 दिनों तक जंगलों में अमानवीय यातनाएं दी गई। कई सप्ताह तक भूखा रखा और बुरी तरह टॉर्चर किया गया। अवैध रूप से बॉर्डर पार करते समय पुलिस ने उनको पकड़कर जेल में डाल दिया। मीना देवी का आरोप है कि इस दौरान एजेंट फर्जी वर्क परमिट आईडी दिखाकर परिवार से 1.5 लाख रुपये भी ऐंठ ले गया।
परिवार को सुनील का नहीं लगा सुराग
मीना देवी ने बताया कि सुनील का उनका कोई सुराग नहीं लगा है। उनके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है। एजेंट के आदमी सुनील को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो कुलदीप सिंह ने उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पहले भी धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस को शिमला मौलाना की मीना देवी की शिकायत मिली है। उन्होंने करनाल के कुलदीप पर उनके पति सुनील को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने के आरोप लगाए हैं। पुलिस की आईपीसी की धारा 406, 420 और 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अनिल कुमार, कार्यवाहन प्रभारी, सेक्टर-13-17।