{"_id":"69f1267fe394a3580c021f64","slug":"shikha-became-unopposed-member-of-the-district-council-panipat-news-c-244-1-pnp1001-156293-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिखा निर्विरोध बनीं जिला परिषद की सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिखा निर्विरोध बनीं जिला परिषद की सदस्य
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और प्रीत भड़ाना के साथ शिखा पांचाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। जिला परिषद के वार्ड-13 के उपचुनाव में भाजपा समर्थित ज्योति ने मंगलवार को आखिरी समय में नामांकन पत्र वापस ले लिया। चुनाव मैदान में भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरी भाजपा ओबीसी मोर्चा के सनौली मंडलाध्यक्ष विपिन पांचाल की बहन शिखा पांचाल को निर्विरोध चुन लिया गया। शिखा पांचाल जीत के बाद सीधे भाजपा के सेक्टर-13-17 स्थित कार्यालय पहुंची।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना की पत्नी प्रीत भड़ाना ने उनका स्वागत किया। जिला परिषद के वार्ड-13 का उप चुनाव 10 मई को तय था, इसके लिए भाजपा समर्थित ज्योति और इनके विरोध में निर्दलीय शिखा पांचाल मैदान में थी। आरओ को मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न देने थे, इससे कुछ देर पहले ही ज्योति ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
मैदान में अकेली शिखा रह गई। चुनाव अधिकारी ने उनको निर्विरोध वार्ड-13 की सदस्य घोषित कर दिया। उनको उस समय सदस्य का पत्र जारी किया। शिखा पांचाल को जुलूस के रूप में गांव सनौली खुर्द ले जाया गया। वार्ड के विभिन्न गांव के सरपंच, पूर्व सरपंचों और गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच संजय त्यागी सनौली खुर्द, बलिंद्र सरपंच प्रतिनिधि नंगला, टिंकू देशवाल सरपंच प्रतिनिधि कुराड़, रामबीर पूर्व रपंच व आदेश रावल मौजूद रहे।