फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shifted Nimbri and Jalpad villages to Chandnibagh police station

निंबरी और जालपाड़ गांव को चांदनीबाग थाने में शिफ्ट किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shifted Nimbri and Jalpad villages to Chandnibagh police station
पानीपत। कानून व्यवस्था को बनाए रखने और लोगों को जल्द सुविधा देने के लिए थाना सदर के अंतगर्त आने वाले गांव निंबरी और जालपाड़ को थाना चांदनीबाग में शिफ्ट कर दिया। एसपी ने हरियाणा सरकार गृह विभाग से पत्राचार के माध्यम से अनुरोध किया गया था। गृह विभाग से 24 दिसंबर 2021 को स्वीकृती मिलने के उपरांत दोनों गांव को थाना चांदनी बाग में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि नए आदेशों के अनुसार अब गांव जालपाड़ व निंबरी गांव के लोगों की मामले से संबधित कार्रवाई थाना चांदनी बाग में होगी। दोनो गांव के व्यक्ति अब पुलिस से संबधित कार्रवाई के लिए थाना सदर की बजाय थाना चांदनी बाग में संपर्क करें। गांव निंबरी और जालपाड़ थाना सदर से करीब 12 से 14 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

जबकि दोनों गांव की सीमा थाना चांदनी बाग के क्षेत्र से लगती है और थाना चांदनी बाग से दोनों गांव की दूरी भी महज 5 से 6 किलो मीटर के दायरे में पड़ती है। कानून व्यवस्था के साथ ही गांव के लोगों की सुविधा को देखते हुए दोनो गांव को थाना चांदनी बाग में शिफ्ट किया गया है। थाने की दूरी कम होने से दोनों गांव के लोगों के साथ ही पुलिस को भी इसका फायदा मिलेगा। किसी भी प्रकार का अपराध घटित होने का अंदेशा होने पर जहा गांव निवासी पुलिस को सूचना देंगे, वहीं थाने की दूरी कम होने पर पुलिस भी कम समय में मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed