फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shaheed Abhishek Bajrangi Amar Rahe echoed the city

Panipat News: शहीद अभिषेक बजरंगी अमर रहे से गूंज उठा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Abhishek Bajrangi Amar Rahe echoed the city
पानीपत। नूंह हिंसा में महिलाओं और बच्चों को बचाते समय अपनी जान गंवाने वाले अभिषेक का अंतिम संस्कार बुधवार को पानीपत के सेक्टर 13-17 शिवपुरी में किया गया। उसकी अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभिषेक अमर रहे के नारों से शहर गूंज उठा। शहर के शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक संगठनों, पानीपत और समालखा बार एसोसिएशन ने भी वर्क सस्पेंड रखकर अभिषेक को श्रद्धांजलि अर्पित की। बजरंग दल के एक सदस्य ने कहा कि उपद्रवियों ने अभिषेक को गोली मारने के बाद गला रेतकर क्रूरता की।
विज्ञापन


अंतिम यात्रा में 250 से ज्यादा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व चार हजार से ज्यादा हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। बजरंग दल के सदस्य गौरव ने बताया कि गत 31 जुलाई को मेवात जिले में हिंदू समाज द्वारा शांतिपूर्वक धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान उपद्रवियों ने धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों पर तेजधार हथियारों, पेट्रोल बम, मोर्टार से हमला किया था। यात्रा में शामिल बसों को आग के हवाले कर दिया गया था। मेवात में सुरक्षा में तैनात पुलिस बल पर भी उपद्रवियों ने हमला किया था। उपद्रवियों ने पानीपत के अभिषेक को पहले गोली मारी, फिर उसका गला रेत कर उसके शरीर के साथ क्रूरता की गई।
विज्ञापन

जल्द करेंगे बैठक, नलहड़ से निकालेंगे विहिप यात्रा-
गोरक्षक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता आजाद सिंह आर्य ने कहा कि यह हिंसा सुनियोजित तरीके से हुई है। उन्होंने पुलिस और स्थानीय नेताओं पर हिंसा में मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने क्रूरता के साथ उनके सदस्यों को मारा और गाड़ियों को जलाया। वह सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हैं। सरकार ने कुछ कदम नहीं उठाए तो वह कदम उठाएंगे। इसे लेकर जल्द बैठक करेंगे और नलहड़ से दोबारा यात्रा निकालेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अबकी बार यात्रा में कोई आया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन और परिवार के बीच बंद कमरे में बैठक चल रही थी। इसी बीच अंदर से सूचना मिली कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर आश्वासन दिया है, लेकिन लिखित नहीं दे रहे हैं। इस सूचना के बाद विहिप के सदस्य भड़क गए और वे जीटी रोड जाम करने के लिए चले। इसी बीच सामान्य अस्पताल में पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कहा कि वह आज से फैसला करते हैं कि वह समुदाय विशेष के लोगों को किराये पर कमरा नहीं देंगे। न ही अपनी फैक्टि्रयों में उन्हें काम पर रखेंगे, जिसका सभी ने हाथ उठाकर व ताली बजाकर समर्थन किया।


विहिप के उपाध्यक्ष जितेंद्र शास्त्री ने कहा कि विशेष समुदाय के बच्चों के पास हथियार है, मशीन गन है, जो हिंसा में साफ दिख रही है, लेकिन वह घर में लाठी भी रख लेते हैं तो पुलिस उन्हें उपद्रवी मान लेती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हथियार लाइसेंस बनवाने की मांग की।





टाइम लाइन :
सुबह 6:00 बजे- डीएसपी हेड क्वार्टर पुलिस फोर्स के साथ सामान्य अस्पताल पहुंचे।

सुबह 8:30 बजे- विश्व हिंदू परिषद और परिवार के लोग पहुंचने शुरू हुए।

सुबह 8:31 बजे- सांसद संजय भाटिया अस्पताल पहुंचे और सांत्वना दी।

सुबह 8:40 बजे- एसपी और डीसी सामान्य अस्पताल पहुंचे, परिवार से बातचीत का प्रयास किया।

सुबह 9:08 बजे- शहर विधायक प्रमोद विज पहुंचे और परिवार से बातचीत का दौर शुरू हुआ।

सुबह 9:29 बजे- विहिप ने अपनी मांगों को लेकर शव लेने से इंकार किया और प्रदर्शन शुरू किया।

सुबह 9:38 बजे- प्रशासनिक अधिकारी, नेताओं और परिवार के लोगों के बीच बैठक शुरू हुई।

सुबह 9:54 बजे- जीटी रोड जाम करने के लिए जा रहे थे, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे।

सुबह 10:26 बजे- महिलाएं एकजुट होकर सामान्य अस्पताल पहुंची।

सुबह 11:13 बजे - बैठक से बाहर इनपुट आया कि आश्वासन दे रहे, लिखित में नहीं।

दोपहर 12:24 बजे- महिलाएं जीटी रोड जाम करने के लिए चलीं, लोगों के समझाने पर रुकी।

दोपहर 12:38 बजे- बैठक खत्म होने के बाद परिजन बाहर निकले और सहमति बनने की बात कही।

दोपहर 12:50 बजे- विहिप के सदस्य लिखित आश्वासन पर अड़े, शव को रोका, एंबुलेंस के आगे बैठे।

दोपहर 12:55 बजे- समाजसेवी व नेताओं के समझाने पर एंबुलेंस को निकलने दिया।

दोपहर 01:28 बजे- शव नूरवाला की मुखीजा कॉलोनी में अभिषेक के घर पहुंचा।
दोपहर 01:32 बजे- शव को संस्कार के लिए लेकर जाने लगे।

दोपहर 02:15 बजे- सेक्टर 13-17 शिवपुर में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed