{"_id":"6838d5929ccfc8d068027b94","slug":"sewers-and-drains-are-not-cleaned-there-will-be-hindrance-in-drainage-panipat-news-c-244-1-pnp1001-137783-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीवर और नालों की सफाई नहीं, निकासी में होगी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीवर और नालों की सफाई नहीं, निकासी में होगी बाधा
विज्ञापन
पानीपत। पिछले एक पखवारे से मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में मानसून की बारिश का अनुमान है।
नगर निगम और जन स्वास्थ्य विभाग इस बार नालों व सीवर की सफाई नहीं कर पाया। नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग की ओर से पानी निकासी के प्रबंध अपेक्षाकृत धीमा है।
शहर के नाले और सीवर अभी भी जाम पड़े हैं। ऐसे में मानसून आने पर शहर में कई जगह जलभराव हो सकता है। शहर में सीवर व नालों की बुधवार को स्थिति देखी गई तो कई कॉलोनियों में पानी निकासी के प्रबंध केवल दावों तक ही मिले हैं।
शहर की महावीर कॉलोनी में नाले गंदगी से अटे हुए हैं। कई जगह घरों से निकलने वाला पानी भी गली में बह रहा है। नाले में पॉलिथीन भरी हुई हैं। ऐसे में बारिश होते ही जलभराव के चलते कॉलोनी से निकल पाना मुश्किल हो जाएगा। वार्ड-21 के अंतर्गत दत्ता कॉलोनी की मुख्य गली की नाली गंदगी से अटी हुई हैं।