फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sewerage closed by putting naka, overflowing water

नाका लगाकर सीवरेज किया बंद, पानी हो रहा ओवरफ्लो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sewerage closed by putting naka, overflowing water
समालखा। बंद किया गया सीवरेज - फोटो : Panipat
समालखा। जीटी रोड चौड़ीकरण से साथ से ही शहर के लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। महीनों से जहां सिटी रोड का काम अधर में है वहीं सिटी रोड की दोनों लेन पर निकासी व्यवस्था ठप है। अस्थायी रूप से जनस्वास्थ्य विभाग के सीवरेज में पावर हाउस बाईपास के पास गंदे पानी को डाला जा रहा है। वहां भी लोगों ने नाका लगाकर उसे बंद कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सिटी रोड के दोनों तरफ की निकासी नगरपालिका के बनाए नालों से होती थी लेकिन जीटी रोड के चौड़ीकरण के दौरान सिटी रोड के नालों को भी एनएचएआई ने तुड़वा दिया। इसकी जगह दोनों तरफ बिजली केबल के लिए ट्रंच बनाई गई हैं। अभी काम अधर में होने के कारण रोड के साथ लगते व्यावसायिक व रिहायशी इमारतों से गंदा पानी उसमें डाला जा रहा है। दिल्ली लेन से तो पावर हाउस के सामने जीटी रोड के नीचे से गंदा पानी पाइप के जरिए सीवरेज में आ रहा है लेकिन पानीपत लेन पर पावर हाउस के पास जीटी रोड-बाइपास मुहाने पर प्रशासन द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग के सीवरेज में जुगाड़ कर गंदा पानी डाला जा रहा था लेकिन सोमवार को पता नहीं किसने नाका लगाकर गंदे पानी की निकासी को रोक दिया।
विज्ञापन

इससे ट्रंच ओवरफ्लो होने के कारण रोड पर गंदा पानी भर गया है। वहीं दुर्गा कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सीवरेज चोक होने के कारण गंदा पानी बाहर आ रहा है। इसके कारण जनस्वास्थ्य विभाग ने नाका लगाया है। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक ने बताया कि विभाग ने नाका नहीं लगाया है। किसी अन्य ने जानबूझकर ऐसा किया है तो नाके को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed