फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sewer line was laid 20 years ago, but has not been operationalized till date

Panipat News: 20 साल पहले बिछाई थी सीवर लाइन, जो आज तक नहीं हो पाई चालू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Sewer line was laid 20 years ago, but has not been operationalized till date
पानीपत। वार्ड तीन के सुधीर नगर में 20 साल पहले बिछाई गई सीवर लाइन आज तक नहीं चालू हो पाई है। चार बार समाधान शिविर में शिकायत देने के बाद भी ये लाइन चालू नहीं हो पाई है। बुधवार को निगम अधिकारियों के निर्देशों पर एक एजेंसी के ठेकेदार ने खस्ताहाल मैनहोल को रिपेयर करने के लिए निरीक्षण किया लेकिन ठेकेदार ने स्पष्ट कर दिया कि वे केवल मैनहोल की रिपेयर तो कर सकते हैं। कॉलोनी की नालियों को सीवर लाइन में नहीं जोड़ सकते। जबकि दूसरी ओर नालों के ब्लॉक होने से कॉलोनी की नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भरने लगा। इसकी फिर से शिकायत की गई तो निगम अधिकारियों ने सफाई कर्मियाें को भेज नालों की सफाई करवा दी।
विज्ञापन

इस पर शिकायकर्ता नरेश वर्मा ने कहा कि नगर निगम अधिकारी नहीं चाहते कि ये सीवर लाइन चालू हो। इसके कई कारण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सीवर लाइन आज तक अधिकारियों के रिकॉर्ड में नहीं थी। इसके बिछाने के पीछे एक बड़ा घोटाला किया गया है। आरटीआई से इसकी जानकारी निकलवाई तो ये सामने आई। इसमें पाइपलाइन बहुत छोटी और कम क्षमता की लगाई हे। अधिकारियों को पता है कि अगर इसमें निकासी की लाइन जोड़ दी जाएगी तो ये पहले दिन ही ब्लॉक हो जाएगी और उनके पास फिर से शिकायतों का भंडरा तो लगेगा ही साथ में जिन अधिकारियों ने पाइपलाइन बिछाई थी उनकी पोल भी खुल जाएगी। शिकायकर्ता ने कहा कि अब वे समाधान शिविर में पांचवीं बार शिकायत के साथ मौके पर धरना भी देंगे।
विज्ञापन


ये है मामला:
वार्ड नंबर तीन के सुधीर नगर में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 2004 में मंशाराम हाई स्कूल से लेकर जट्टू चौक तक सीवर लाइन तो बिछाई गई थी लेकिन इसे चालू नहीं किया गया। इस लाइन को बिछाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। आरटीआई कार्यकर्ता नरेश वर्मा ने आरटीआई के माध्यम से 2018 में इसका खुलासा किया। इस खुलासे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जनस्वास्थ्य विभाग ने यहां की जमीन खुदाई कर दफन सीवर लाइन को ढूंढ निकाला लेकिन केवल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसे फिर से छोड़ दिया गया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सीवर लाइन के मैनहोल के ढक्क्न ही उपर उठाए और कागजोें में इसे चालू दिखा दिया। जबकि ये लाइन चालू नहीं हो सकी। अब पिछले चार समाधान शिविर में इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
मामला संज्ञान में है। आज मौके पर टीम भी भेजी थी। लोगों ने टीम को काम नहीं करने दिया।
राजेश कौशिक, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed