फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sewer line caved in Sector-25, increased danger in the city

Panipat News: सेक्टर-25 में सीवर लाइन धंसी, शहर में बढ़ा खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Sewer line caved in Sector-25, increased danger in the city
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर की कंडम हो चुकी मुख्य सीवर लाइन एक बार फिर धंस गई है। इस बार सेक्टर-25 बाईपास रोड पर डेज होटल के सामने लाइन धंसी है। यहां सड़क में करीब 25 फीट तक गहरा और करीब 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। ऐसे में शहर की पूरी लाइन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
यही लाइन इससे पहले चार बार धंस चुकी हैं। नगर निगम के तकनीकी अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। स्थानीय लोगों ने यहां रस्सी बांधकर वाहनों को दूसरी सड़क से डायवर्ट कर दिया है। बबैल नाके से सिवाह गांव स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबी लाइन है। यह लाइन करीब 30 साल पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर के समय डेज होटल के सामने एक साथ लाइन धंस गई। सड़क में करीब 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। यह करीब 25 फीट गहराई तक धंसी हुई थी। इसके धंसने की सूचना मिलते ही नगर निगम के तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सीवर लाइन के धंसने के डर को देखते हुए चारों तरफ रस्सी बांध दी और किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया। उनको इसके नजदीक कट से दूसरी लेन से आगे भेजा गया। तकनीकी अधिकारियों ने इसके मरम्मत का कार्य शुरू करना चाहा। लेकिन इसकी व्यवस्था नहीं बन पाई।

पहले भी धंस चुकी है लाइन ःनगर निगम की यह लाइन इससे पहले चार बार धंस चुकी है। इसके अलावा सेक्टर-29 में पिछले एक साल लाइन दो बार धंस चुकी है।
निगम अधिकारियों ने इसकी मरम्मत का एस्टीमेट भी बनाकर भेजा है। लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाया है। तकनीकी अधिकारियों का मानना है कि इस लाइन को सीआईपीपी तकनीकी से बदला जा सकता है। इसका प्रोजेक्ट नई लाइन लगवाने से भी दोगुना महंगा है।
लाइन की लाइफ हो चुकी पूरी
नगर निगम के तकनीकी अधिकारियों की माने तो इस लाइन की लाइफ पूरी हो चुकी है। यह करीब 30 साल पहले बिछाई गई थी। लाइन पिछले सालों से लगातार धंस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed